पर्युषण पर्व पर बच्चों में नवांगी पूजन करने अपूर्व उत्साह

Updated on 02-09-2024 02:20 PM

रायपुर। आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जैन दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन सैकड़ों बच्चों ने नवांगी पूजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रातः जिनमंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का आना आरम्भ हो गया। सर्वप्रथम स्नात्र पूजन के परमात्मा का जन्मकल्याणक मनाया गया।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पर्युषण पर्व में रविवार अवकाश दिवस होने के कारण 500 से ज्यादा श्रावक श्राविकाओं ने सीमंधर स्वामी , सुमतिनाथ, पार्श्वनाथ व वर्तमान शासननायक महावीर स्वामी की प्रतिमाओं का अनामिका अंगुली से चंदन पूजन किया। पर्युषण पर्व के अवसर पर पूजन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। बच्चों को पूजन विधि की जानकारी व पूजन का महात्म्य समझाया गया।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने आगे बताया कि दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की माणक मोतियों व मखमली कपड़े से नयनाभिराम आंगी बनाई गई। जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। ट्रस्टी टीकम जैन ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व सुप्रसिद्ध भजन गायक मयंक डागा द्वारा प्रभु भक्ति की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। पल पल मेरे हर रोम में हर श्वांस में प्रभु तुम रहो , जीवन की अंतिम श्वांस तक मेरे हृदय में तुम रहो , भगवान मोरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है आगे भी निभा लेना , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं भजनों का देर रात तक भक्तों ने आनंद उठाया । प्रभु भक्ति के लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर परिवार रहे।

सुप्रसिद्ध युवा गायक ऋषभ नखत की जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में भजन संध्या
पर्युषण पर्व के तीसरे दिन 2 सितम्बर को भजन युवा कलाकार ऋषभ नखत प्रभु भक्ति की गंगा प्रवाहित करेंगे। जिसके लाभार्थी इंदरचंद जय विजय सांखला परिवार होंगे । प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति में कूपन द्वारा तीन ड्रा निकाले जावेंगे। तीन लक्की श्रद्धालुओं को गुलाबचंद सोहनलाल टीकम गोलछा परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा। प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति कार्यक्रम का संयोजन खरतरगच्छ महिला परिषद राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंजू कोठारी द्वारा किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.