विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Updated on 09-05-2026 11:53 AM

सूरजपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा, रेड क्रॉस आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व एवं उसके मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के कुशल मार्गदर्शन में तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं रेड क्रॉस समिति के संगठक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के सफल संचालन में संपन्न हुई।

रेड क्रॉस की स्थापना, उद्देश्य एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा : 

कार्यशाला के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष रेड क्रॉस की स्थापना के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके मूल उद्देश्यों एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि रेड क्रॉस आंदोलन मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सात मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है, जो विश्वभर में युद्ध, आपदा एवं संकट की घड़ी में पीड़ित मानवता की निःस्वार्थ सेवा का पर्याय बन चुका है।

 मानवता की सेवा में स्वयं को समर्पित करने का आह्वान : 

कार्यशाला में वक्ताओं ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर का उपयोग मानवता की सेवा में स्वयं को समर्पित करने के संकल्प के रूप में करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता करते समय जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र अथवा किसी अन्य प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। तटस्थ रहकर निष्पक्ष भाव से ‘पीड़ित को केवल पीड़ित समझकर‘ उसकी सेवा करने की भावना ही रेड क्रॉस का सच्चा संदेश है।

सभी को दिलाई गई रेड क्रॉस शपथ : 

कार्यक्रम के दौरान संगठक धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेड क्रॉस की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने मानवता की सेवा, पीड़ितों की सहायता एवं समाज में करुणा, सहानुभूति तथा सेवा भावना के प्रसार का सामूहिक संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान महाविद्यालय परिसर में सेवा एवं समर्पण की भावना का सजीव वातावरण निर्मित हुआ।

छात्र-छात्राओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी : 

कार्यशाला में सचिन मिंज, रामनिवास पटेल, अर्जुन प्रधान, अदीप मिंज, अखिलेश रवि, लक्ष्मी साहू, हरिशंकर ढहरिया सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवा पीढ़ी में सेवा भावना एवं सामाजिक सरोकार के बीज बोने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

युवाओं में सेवा भावना के संचार का सशक्त माध्यम : 

महाविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि रेड क्रॉस जैसे मानवीय आंदोलनों से जुड़कर युवा पीढ़ी न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना सीखती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी इन गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा रेड क्रॉस समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य सेवा गतिविधियों का सतत आयोजन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.