कभी 1 मैच के मिलते थे 1500, आज है करोड़ों की नेटवर्थ, कपिल देव कहां से करते हैं इतनी कमाई?

Updated on 24-10-2024 12:33 PM

नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) ने साल 1994 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद से वह टीवी प्रेजेंटर और कॉेमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं. कपिल क्रिकेट से दूर होने के बावजूद आज भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. साथ ही उनके पास आलीशान बंगला भी है. तो आइए जानते हैं कपिल देव की नेटवर्थ कुल कितनी है और वह इतनी कमाई कहां से कर रहे हैं.


एक रिपोर्ट के अनसुार कपिल देव की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपयों में करीब 200 करोड़ के पार. कपिल देव की कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस है. यह दिग्गज ऑलराउंडर मौजूदा समय में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और हिंदी में कमेंट्री करते हैं. कपिल देव कमेंट्री, टीवी प्रेजेंटर, रूप में अपनी अलग अलग नौकरी से सालाना 12 करोड़ रुपये कमाते हैं. वर्ल्ड कप 1983 के दौरान कपिल देव को एक मैच के 1500 रुपए मिलते थे.


वर्तमान में कपिल देव अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते हैं. कपिल अक्सर सुबह-सुबह दिल्ली गोल्फ़ क्लब में गोल्फ़ खेलते हुए नजर आते हैं. उनका घर दिल्ली गोल्फ क्लब से एक किलोमीटर की दूरी पर है. कपिल ने भारत के लिए साल 1983 में वो कर दिखाया था जो पहले कोई नहीं कर सका था. उन्होंने भारत को सबसे पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. साल 1983 में भारत पहली बार चैंपियन बना था.


16 साल के करियर में कपिल देव ने वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो कपिल देव ने भारत की ओर से कुल 225 वनडे मैच खेले और 27.45 की औसत से 253 विकेट झटके हैं. बल्लेबाजी में उन्होंने 95.07 की स्ट्राइक रेट से 3783 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे पहले 200 विकेट लेने का कारनामा कपिल देव ने किया था. 134 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए. साथ ही 8 शतकों के दम पर 5248 रन बनाए. वह 400 विकेट लेने वाले और 5 हजार रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.