नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत बनेगा- मंत्री कुशवाह

Updated on 12-08-2024 06:55 PM

मंत्री श्री कुशवाह राज्य स्तरीय सामूहिक नशामुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशे से प्रदेश को स्वतंत्र करने के लिये जागरूक अभियान की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प में नशा मुक्ति भी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है युवाओं में लगातार बढ़ती नशे की लत एक चिंता का विषय है लेकिन समय के साथ इसको रोककर सुधारा जा सकता है। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि समाज में हऱ व्यक्ति को अपनो साथियों को नशे से मुक्त कराना चाहिए यह एक तरह से परमात्मा की पूजा करने के समान ही जिससे कई अनमोल जिंदगी को बचाया जा सकता है। प्रदेश मे काम कर रही कई समाजसेवी संस्थान की भी महत्वपूर्ण भूमिका है 

आयुक्त सामाजिक न्याय श्री आर.आर. भौंसले ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व नशा की समस्या से प्रभावित है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जाकर वातावरण तैयार किया जा रहा है। भारत सरकार की नशामुक्ति राष्ट्रीय कार्य योजना अंतर्गत पुनर्वास केंद्रों में उपचार एवं परामर्श का कार्य संपादित किया जा रहा है। नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के दतिया जिले को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने हेतु मध्यप्रदेश को भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

नशामुक्ति के लिए दिलाई शपथ, प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 समारोह में मंत्री श्री कुशवाह ने उपस्थितजन को नशा न करने की शपथ दिलाई और फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही हार्टफूलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की पुस्तक "जी हाँ आप यह कर सकते है" का विमोचन किया। मंत्री श्री कुशवाह ने अभियान के 5 साल पूरे होंने पर अशोक का पौधा लगाया।

कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान के वॉलिंटियर द्वारा जागरूकता नाटक का मंचन और कला पथक दल द्वारा नशामुक्ति पर आधारित गीत की प्रस्तुती दी गई। प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान की राजयोगनी ज्योति दीदी, गायत्री परिवार के समन्वयक श्री जगदीश चंद्र कुलमी, कार्यपाल निर्देशक मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद डॉ धीरेंद्र कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.