ननि परिषद की बैठक में विपक्ष ने दिखाए तीखे तेवर, आज आएगा 'शहर सरकार' का बजट

Updated on 02-07-2024 01:20 PM
भोपाल। शहर सरकार का प्रस्तावित वार्षिक बजट महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा। आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिषद की बैठक शुरू हुई। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अनियमित ढंग से वर्क आर्डर जारी करने को लेकर सवाल उठाया।नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला ने दिया कि अंतरिम बजट में कोई भी वर्क आर्डर जारी नहीं हुए हैं उधर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बंडल की कॉपी दिखाई कि यह देखिए कितने कामों को स्वीकृति मिली है। इस पर जितेंद्र शुक्ला ने सफाई देनी चाही, लेकिन नेता प्रतिपक्ष टेंडर की जानकारी देने की बात पर अड़ गईं। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि 50 से ज्यादा टेंडर हुए हैं। सबसे ज्यादा टेंडर पार्षद रविंद्र यति के वार्ड के हुए हैं।

2200 करोड़ का होगा बजट

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक 2200 करोड़ का बजट होगा तो वहीं प्रापर्टी, जल व मनोरंजन कर नहीं बढ़ाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया, पिछले बजट के कई वादे पूरे नहीं हुए हैं, जबकि इनके लिए करोड़ों रुपये का प्रविधान किया गया था। पीएम आवास लोगों को नहीं मिले हैं। ये प्रोजेक्ट महीनों से अधूरे हैं। इस कारण लोगों को निगम कार्यालय तक का घेराव करना पड़ रहा है।

वहीं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने परिषद बैठक से पहले तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सत्र के दौरान की जाने वाली व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले वर्ष के बजट से करीब 300 करोड़ रुपये कम होगा। पिछले साल 3306.31 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस बार 10 फरवरी को तीन महीने के लिए 808 करोड़ 87 लाख 48 हजार रुपये का अंतरिम बजट पेश हो चुका है, जबकि 2 जुलाई को करीब 2200 करोड़ रुपए का बजट और आएगा। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट करीब तीन हजार करोड़ रुपये का रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.