इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक व्याख्यान का आयोजन

Updated on 14-09-2024 11:52 AM

दुर्ग । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में नव प्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक  व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एनआईटी रायपुर के डॉ. रजना सुरेश उपस्थित थे। जिन्होंने अपने विचारों से छात्रों को भारतीय प्राचीन ज्ञान की गहराई और व्यापकता से अवगत कराया। डॉ. सुरेश ने बताया कि हमें अपनी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने भारतीय गणना पद्धति पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि शून्य और दशमलव की खोज भारत की ही देन है, जिसने पूरे विश्व के गणितीय ज्ञान को एक नया आयाम दिया। उन्होंने संस्कृत श्लोकों और प्राचीन ग्रंथों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इन ग्रंथों में निहित ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भूगोल और रसायन शास्त्र, में भारतीय योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन ज्ञान ने इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. सुरेश ने रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों से भी उदाहरण प्रस्तुत किए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि भारतीय सभ्यता का ज्ञान बहु-आयामी और समृद्ध था। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ने न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में योगदान दिया, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक दिशा भी दी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आशीष शर्मा, योगेश वर्मा, रेनू साहू, डॉ. स्मिता रानी, लक्ष्य जैन और अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे। इस व्याख्यान ने छात्रों में भारतीय संस्कृति और ज्ञान के प्रति नई जागरूकता और गर्व का भाव उत्पन्न किया, साथ ही उन्हें अपने प्राचीन ज्ञान को समझने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.