संघर्ष विराम पर औवेसी का सवाल:क्या अमेरिका गारंटी देगा पाकिस्तान अपनी जमीन आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं करने देगा

Updated on 11-05-2025 11:32 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि युद्ध विराम हो या न हो, भारत को पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पीछा करना जारी रखना चाहिए। जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक शांति नहीं हो सकती।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी X पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी इच्छा है कि युद्ध विराम की घोषणा किसी विदेशी राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करनी चाहिए थी। ओवैसी ने यह भी कहा कि क्या अमेरिका यह गारंटी देता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा।

ओवैसी ने यह सवाल भी किए

  • हमारे प्रधानमंत्री ने किसी विदेशी राष्ट्रपति के बजाय युद्ध विराम की घोषणा की होती। हम शिमला (1972) से हमेशा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध करते रहे हैं। हमने अब इसे क्यों मान लिया है? मुझे उम्मीद है कि कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह हमारा आंतरिक मामला है।
  • हम न्यूट्रल एरिया पर बातचीत करने के लिए क्यों सहमत हो रहे हैं? इन बातचीतों का एजेंडा क्या होगा? क्या अमेरिका यह गारंटी देता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं करेगा?
  • क्या हमने पाकिस्तान को भविष्य में आतंकी हमले करने से रोकने का अपना मकसद हासिल कर लिया है? क्या हमारा मकसद ट्रम्प की मध्यस्थता से युद्ध विराम करवाना था या पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में लाना था कि वह किसी और आतंकी हमले के बारे में सपने में भी न सोचे?
  • हमें पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में डालने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान जारी रखना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के परमाणु हथियार नष्ट करने पर सोचे

औवेसी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा है। किसी न किसी समय, दुनिया के नेताओं को यह तय करना होगा कि क्या इस देश को परमाणु हथियार रखने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं। इस देश में परमाणु हथियारों को नष्ट किया जाना चाहिए। दुर्भावना की पराकाष्ठा इतनी है कि उन्होंने श्रीनगर में हॉस्पिटल्स को निशाना बनाया। इस समय, हमें अपनी सेना के पीछे खड़ा होना चाहिए और पाकिस्तानी दुष्प्रचार को विफल करना चाहिए।

IMF के 1 बिलियन डॉलर के लोन को बताया आतंकवादी फंड

ओवैसी ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह असल में आतंकवाद की फंडिंग कर रहा है। अमेरिका, जर्मनी और जापान इसके लिए कैसे तैयार हुए। वे ऑफिशियल भिखमंगे हैं। IMF पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी फंड दे रहा है। नेतृत्व को भूल जाइए, वे पाकिस्तान अर्थव्यवस्था चलाना भी नहीं जानते। वहां बैठे हैं और हमें बता रहे हैं कि इस्लाम क्या है, लेकिन आपके पास यहां की शांति को बिगाड़ने और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए केवल गलत नीतियां हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.