PAK बोला- बलूच आर्मी और TTP भारत से जुड़े हुए:रक्षा मंत्री बोले- भारत स्कूल बस हमले में शामिल

Updated on 23-05-2025 01:58 PM

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि बलूच आर्मी (BAL) और तालिबान पाकिस्तान (TTP) भारत प्रॉक्सी संगठन हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस पर हुए हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि वो इस मामले में भारत के शामिल होने के सबूत पेश करेंगे।

हमले के बाद PM शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर खुद क्वेटा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शरीफ ने इस हमले के पीछे ‘फितना अल हिंदुस्तान’ को जिम्मेदार बताया था।

भारत इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुका है

भारत ने पीएम शहबाज के आरोप का खंडन किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। आतंकवाद से ध्यान भटकाने की ये पाकिस्तान की एक और रणनीति है।

पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपनी आतंकवाद समर्थक छवि और आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हर बार भारत पर आरोप मढ़ता है।

PAK पीएम बोले- भारत से शांतिवार्ता संभव 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच UAE या सऊदी अरब में शांति वार्ता हो सकती है। इसमें अमेरिका मध्यस्थ का रोल निभाएगा।

उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग नहीं की थी। अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया होता, तो पूरी दुनिया को पता होता।

शरीफ ने कहा कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) के बीच बातचीत में इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों तरफ के सैनिक 7 मई को संघर्ष शुरू होने से पहले वाली पोजिशन पर लौट जाएंगी।

शरीफ से पूछा गया कि क्या संघर्ष के दौरान भारत में इजराइली कर्मचारी मौजूद थे, तो शरीफ ने कहा- रिपोर्ट्स हैं कि इजराइली भारत में थे। इजराइल ने युद्ध के दौरान भारत को बहुत समर्थन दिया, लेकिन जीत हमारी हुई।

शरीफ ने 6 भारतीय विमान गिराने का दावा किया

शरीफ ने कहा कि भारत ने युद्ध शुरू किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 6 भारतीय विमानों को मार गिराया, कई ड्रोन तबाह कर दिए और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा- 'हम और भी विमान गिरा सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता।'

PAK पीएम ने कहा- भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने चीनी तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया। पाकिस्तान दुनिया भर में चीन के लिए 'मार्केटिंग नेशन' बन गया है।

ट्रम्प ने भारत-पाक सीजफायर और मध्यस्थता पर 7 दिन 6 बयान दिए थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और मध्यस्थता पर 10 मई से 17 मई के बीच 6 बार बयान दे चुके हैं। ट्रम्प के सभी बयान पढ़िए...

पहला: 10 मई- सीजफायर पर पहला बयान, जंग रोकने का दावा किया

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.