पाकिस्तान में पेश हुआ 5.65 लाख करोड़ का बजट:पिछले साल से 30% ज्यादा, बदहाली के बावजूद सेना पर 6300 करोड़ खर्च कर रहा

Updated on 13-06-2024 02:28 PM

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में बुधवार को शहबाज सरकार ने 67.84 बिलियन यानी कि 18.88 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए का बजट पेश किया। भारतीय रुपए में अगर देखा जाए तो ये रकम 5.65 लाख करोड़ रुपये है। पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट डॉन ने बताया कि ये पिछले साल की तुलना में 30.56% ज्यादा है।

पाकिस्तान सरकार ने डिफेंस सेक्टर पर 2.1 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए (6,300 करोड़ भारतीय रुपए) खर्च करने का ऐलान किया है। पिछले साल पाकिस्तान ने डिफेंस पर 1.80 ट्रिलियन खर्च किए थे।

बजट पाकिस्तानी समयानुसार 4 बजे पेश होना था लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से लगभग ढाई घंटे देर से पेश हुआ। जिस वक्त वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ये बजट पेश कर रहे थे, विपक्षी नेता ‘गो नवाज गो’ के नारे लगा रहे थे।पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद ये पहला बजट है। इस बजट पर IMF की नजरें भी थीं। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब पर टैक्स बढ़ाने और रेवेन्यू कलेक्शन को बढ़ाने का दबाव था।

पाक सरकार ने रखा 3.6% की आर्थिक वृद्धि का टारगेट

पाकिस्तान सरकार का ये बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब ये देश IMF से एक बड़े राहत पैकेज के लिए बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कर्ज 8 अरब डॉलर तक का हो सकता है। पाक सरकार ने बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष के लिए 3.6% की आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य रखा है। पिछले साल पाकिस्तान ने 3.5% ग्रोथ रेट रखा था, लेकिन वह इस दर को हासिल करने से चूक गया। पाकिस्तान की विकास दर 2.38% रही।

सरकारी उद्यमों को प्राइवेट सेक्टर के हवाले करेगी सरकार
वित्त मंत्री औरंगजेब ने नेशनल असेंबली में कहा कि उनकी सरकार, सरकारी उद्यमों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम व्यापार करना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने न्यूनतम वेतन को 32 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रुपए कर दिया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस कदम से मजदूर वर्ग को राहत मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सोचा है और उनके वेतन में 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया गया है।

आधे से अधिक कर्ज-ब्याज चुकाने में खर्च करेगी सरकार
पाकिस्तानी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल एक्सपेंडीचर (खर्च) 64.84 बिलियन डॉलर यानी कि 18.9 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए रखा है। इसमें से 9.8 ट्रिलियन रुपए कर्ज और उसकी ब्याज चुकाने में खर्च होंगे।

पाकिस्तान का बजट 10 जून को पेश किया जाने वाला था लेकिन PM शहबाज शरीफ की चीन यात्रा की वजह से इसे 2 दिन आगे बढ़ा दिया गया। चीन, पाकिस्तान का सबसे बड़ा द्विपक्षीय साझेदार है। ऐसे में बिना चीन की मदद के पाकिस्तान किसी वित्तीय समस्या का समाधान नहीं कर सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.