दूसरे टेस्ट में भी फुस्स हो गए पाकिस्तानी बल्लेबाज, जीत के करीब बांग्लादेश; बाबर की टीम का होगा सूपड़ा साफ

Updated on 02-09-2024 03:22 PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में बुरी तरह हारने वाली बाबर आजम की टीम इस टेस्ट में भी हार की कगार पर है. दूसरी पारी में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज फुस्स हो गए. सिर्फ 81 रनों पर टीम के 6 विकेट गिर चुके हैं, और अभी कुल बढ़त 100 रन की भी नहीं हुई है. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 3 और हसन महमूद ने दो विकेट झटके. वहीं तस्कीन अहमद को एक विकेट मिला.

इस टेस्ट का आज चौथा दिन है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश यह मैच जीतकर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट का यह सबसे बड़ा उलटफेर होगा. बांग्लादेश ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. 

फिर नहीं चला बाबर आजम का बल्ला

पाकिस्तान ने इस टेस्ट की पहली पारी में 274 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश के एक समय सिर्फ 26 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे, लेकिन लिटन दास के शतक की बदौलत वे 262 रन बनाने में कामयाब रहे. इस तरह पाकिस्तान को आठ रन की बढ़त मिली. अब दूसरी पारी में पाकिस्तान ने सिर्फ 81 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. 

बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. बाबर 18 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान शान मसूद ने 28 और सैम अयूब ने 20 रन बनाए. अब्दुल्लाह शफीक एक बार फिर सिर्फ सस्ते में आउट हुए. वह तीन रन ही बना सके. उपकप्तान सऊद शकील भी 02 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

अब रिजवान और आगा से उम्मीदें

अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और स्पिन ऑलराउंडर सलमान अली आगा क्रीज पर हैं. ये लास्ट बैटिंग पेयर है. हालांकि, बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान भी अगर फाइट बैक करती है तो फिर मैच का पासा पलट सकता है. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.