आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी नेता, सैन्य अफसर:भारतीय सेना ने नाम बताए; भाजपा का दावा- नवाज शरीफ की बेटी भी शामिल हुई

Updated on 12-05-2025 02:31 PM

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। शामिल होने वालों के नाम बताए और तस्वीर भी दिखाई।

नेता ओर अफसर, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रऊफ के साथ जनाजे की नमाज पढ़ते दिख रहे हैं। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन, मेजर जनरल राव इमरान सरताज, मेजर जनरल मोहम्मद फुरकान शब्बीर, पंजाब पुलिस के IG डॉक्टर उस्मान अनवर और सांसद मलिक अहमद शामिल हैं।

भारतीय सैन्य अफसरों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के 11 आतंकी और सैन्य ठिकानों को बर्बाद किया गया है। सेना ने इन ठिकानों की सैटेलाइट इमेज जारी की। जिसमें अटैक से पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई है।

इधर, भाजपा ने दावा किया है कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी शामिल हुई। मरियम अभी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं।

इससे पहले 8 मई को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी आतंकियों के जनाजे की फोटो दिखाकर PAK अधिकारियों के इसमें शामिल होने की बात कही थी। ये सभी आतंकी 7 अप्रैल को एयर फोर्स की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए थे।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड के जनाजे में शामिल हुई मरियम नवाज 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए LeT के आतंकी अबु जुंदाल के जनाजे में PAK के बड़े-बड़े नेता और सेना के अधिकारी शामिल थे। यहां तक की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी और पंजाब की CM मरियम नवाज भी शामिल हुई थी। अबु जुंदाल मुंबई हमले का मास्टर माइंड कहा जाता है।

पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया

भारतीय सेनाओं के तीनों DGMO ने 11 पाकिस्तानी आतंकी और सैन्य ठिकानों की सैटेलाइट इमेज भी जारी की। जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.