हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा:पाक आतंकी इकबाल को खुफिया जानकारी देता था

Updated on 14-05-2025 01:29 PM

हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था। उसे वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया जानकारी भेज रहा था।

पुलिस ने उसके नंबर से हो रही संदिग्ध गतिविधि को ट्रेस करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में पता चला कि पकड़ा गया जासूस नौमान इलाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है।

वहां यहां एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी CIA यूनिट जासूस से पूछताछ कर रह रही है।

बहन के पास आया था, पहले फैक्ट्री में नौकरी की जानकारी के अनुसार नौमान इलाही (24) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का रहने वाला है। उसकी बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई है। जो यहां हॉली कॉलोनी में रहती है। नौमान भी उसी के पास रह रहा था। पहले उसने सेक्टर 29 की एक फैक्ट्री में नौकरी की।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की जांच में पहचाना गया पानीपत पुलिस के सोर्सेज के मुताबिक 6-7 मई की रात भारत की पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हो चुका है। फिर भी पुलिस एहतियाती तौर पर संदिग्धों की जांच कर रही है। इसी मामले में नौमान इलाही के फोन नंबर से पाकिस्तान संपर्क होने की बात सामने आई। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच की गई।

मोबाइल से पता चला, आतंकी के संपर्क में था पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान में इकबाल नाम के आतंकी के संपर्क में था। उसे वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भेज रहा था। हालांकि, उसने कैसी जानकारियां भेजीं, इसके बारे में पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

सिक्योरिटी एजेंसी वाले ने गार्ड की नौकरी दिलाई पुलिस की पूछताछ में नौमान ने बताया पानीपत की फैक्ट्री में नौकरी के दौरान ही वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले रजनीश तिवारी नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया। रजनीश एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। उसके जरिए ही वह पानीपत की सेक्टर 29 स्थित एक कंबल फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करने लगा।

पुलिस को शक, नौकरी सिर्फ खुद को बचाने के लिए की पुलिस सोर्सेज के मुताबिक उस पर शक है कि नौकरी उसने एक आड़ के लिए की। उसका असली काम यहां रहकर वह देश की हर एक छोटी-बड़ी मूवमेंट के बारे में पाकिस्तान को सूचना देने का था। उसके पिछले काफी समय से पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में होने का शक है। जल्द पुलिस इसके बारे में खुलासा कर सकती है।

माता-पिता की मौत हो चुकी शुरुआती पूछताछ में नौमान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अहसान इलाही और माता कौसर बानो की करीब 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी पानीपत में हुई थी। इसलिए वह भी करीब 4 महीने पहले ही पानीपत आ गया। वह पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में कैसे और कब आया, इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.