भारत से लड़ाई में अल्लाह की मदद: मुनीर
पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इससे पहले इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि मई में भारत के साथ लड़ाई के दौरान अल्लाह ने उनकी फौज की मदद की। मुनीर ने दावा किया है मई में भारत से सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान को आसमानी मदद थी। हमें ये महसूस हुआ कि कोई है, जो हमारे साथ है।लीबिया पाकिस्तान के हथियार सौदे में भी असीम मुनीर ने भारत से संघर्ष का जिक्र किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पिछले हफ्ते लीबिया के बेंगाजी शहर गए थे। वहां एलएनए के डेप्युटी कमांडर इन -चीफ सद्दाम खलीफा हफ्तार के साथ मुलाकात में आर्म्स डील पर बात हुई।



