वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी, 5 कहानियां:बच्चों से बिछड़ते हुए रोईं सना, तो मिली राहत

Updated on 28-04-2025 10:57 AM

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल (मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल) तक देश छोड़ने का निर्देश दिया।

इस फैसले से देशभर में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपनों से बिछड़ने का दर्द ऐसा कि एक मां को अपने 3 साल के बच्चे को पाकिस्तान भेजना पड़ा। वहीं 35 साल से भारत में रहने वाली एक महिला को अब अपने परिवार बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

1. तीन साल के अपने बच्चे से अलग होने से रोईं सना, अधिकारियों से मिली राहत

उत्तर प्रदेश की मेरठ में रहने वाली सना की शादी 2020 में कराची के एक डॉक्टर से हुई थी। वे 3 साल के अपने बेटे और एक साल की बेटी के साथ भारत आई थीं। हमले के बाद पाकिस्तानियों को लौटने का आदेश आया, तो वह बच्चों के साथ अटारी बॉर्डर पहुंचीं।

सना के पति परिवार को लेने अटारी बॉर्डर पहुंचे थे। इसी बीच भारतीय पासपोर्ट धारक होने की वजह से अधिकारियों ने सना को जाने से रोक दिया। लेकिन उनके बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था, जिसके चलते उन्हें अपने बच्चों से दूर होना पड़ा। इस दौरान सना फूट-फूटकर रोने लगी।

सना ने अधिकारियों से बच्चे को दूर न करने की गुहार लगाई, जिस पर राहत दिखाते हुए उन्हें अपने बच्चे के साथ भारत में ही रहने की इजाजत दे दी गई। फिलहाल सना सरकार के अगले आदेश का इंतजार कर रही हैं, जिसके बाद वे बच्चे के साथ अपने पति के पास पाकिस्तान जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द दोनों देशों के बीच लड़ाई खत्म हो जाए

2. बच्चे दिल की बीमारी से पीड़ित, बिना इलाज के लौटने पर मजबूर हुए

पाकिस्तान के हैदराबाद से अपने दो बच्चों का इलाज कराने आए एक व्यक्ति को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। इस पाकिस्तानी व्यक्ति के 9 और 7 साल के दो बच्चे हैं, जो कि जन्मजात दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में अगले हफ्ते सर्जरी कराने का समय मिला था।

लेकिन अब इस परिवार को इलाज अधूरा छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने मीडिया को बताया कि यात्रा, इलाज और रहने पर लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि बच्चों का इलाज पूरा होने तक रुकने दिया जाए।

3. मां के साथ बेटियां भारत आईं, अब बिना मां के लौटना पड़ रहा

कराची से 11 साल की जैनब और 8 साल की जेनिश अपनी मां के साथ दिल्ली नानी से मिलने आई थीं। लेकिन भारत सरकार के आदेश के चलते अब बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजा जा रहा है, जबकि उनकी मां भारतीय नागरिकता के चलते भारत में रुकने को मजबूर हैं।

जैनब ने रोते हुए कहा, मां को छोड़कर जाना बहुत मुश्किल है। मां को सरकार ने वापस जाने से मना कर दिया है। उन्होंने सरकार से कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें लेकिन बेकसूरों को मत सताइए।

4. पत्नी को मायके घुमाने भारत लाए, सिर्फ बच्चों के साथ लौटे

मोहम्मद इरफान, जो अपनी पत्नी नबीला और बच्चों के साथ भारत आए थे। अब बच्चों के साथ लौट रहे हैं, लेकिन पत्नी को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, आतंकियों ने हमारा परिवार बर्बाद कर दिया। मोदी जी से प्रार्थना है कि हमारी मदद करें। बच्चे मां के बिना नहीं रह सकते।

5. 35 साल से भारत में रह रहीं सरदा बाई को भी लौटने का आदेश

ओडिशा के बोलांगीर में रहने वाली सरदा बाई, जो पिछले 35 सालों से भारत में रह रही थीं, अब वापस पाकिस्तान भेजी जा रही हैं। सरदा बाई ने एक भारतीय हिंदू से शादी की थी। उनके बेटे और बेटी भारतीय हैं। उनके पास वोटर ID जैसे कई दस्तावेज हैं, लेकिन उन्हें कभी भारतीय नागरिकता नहीं मिली।

सरदा बाई सरकार से अपील करती हैं कि मेरा पाकिस्तान में कोई नहीं है। मेरा पासपोर्ट भी बहुत पुराना है। मेरे बच्चे और पोते यहीं हैं। कृपया मुझे भारत में ही रहने दें। वहीं बोलांगीर पुलिस ने कहा है कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.