पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने सगे भाई के बेटे से करवाई बेटी की शादी, भतीजे को बनाया दामाद

Updated on 30-12-2025 01:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अपने भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दी है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने पुष्टि की है कि असीम मुनीर ने अपने भाई के बेटे से अपनी बेटी का निकाह करवाया है। पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने ही परिवार में किया है। वहीं एक और पत्रकार राजा मुनीब ने कहा है कि "फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने भाई कासिम मुनीर के बेटे से करवा दी है। ये दोनों सगे भाई हैं और रावलपिंडी में ये शादी हुई है।"

जाहिद गिश्कोरी ने अपने वीडियो में कहा है कि "ये शादी पिछले हफ्ते रावलपिंडी में हुई है। और मेरे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक ये शादी उनके भाई के बेटे के साथ हुई है।" उन्होंने कहा है कि "ये एक हाई प्रोफाइल शादी थी और उनके भतीजे पहले पाकिस्तान सेना में ही कैप्टन थे और उनका नाम अब्दुर रहमान है और वो सैयद कासिम मुनीर के बेटे हैं।" उन्होंने कहा कि "असीम मुनीर की चार बेटियां हैं और ये उनकी तीसरी बेटी की शादी थी। उनकी बेटी का नाम माहनुर है।"
असीम मुनीर ने भतीजे से करवाई बेटी की शादी
पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने आगे जानकारी देते हुए कहा है कि "असीम मुनीर के भतीजे, जिनसे उन्होंने अपनी बेटी की शादी करवाई है, वो पहले सेना में कैप्टन थे, लेकिन बाद में वो सिविल सर्विसेज में चले गये। पाकिस्तान में सेना के अधिकारियों के लिए सिविल सर्विसेज में कोटा होता है। और अब वो असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "इस शादी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के साथ साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा, शादी में कई रिटायर्ड जनरल और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी इस शादी में शामिल हुए थे।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.