पाकिस्तान के PM बोले- बांग्लादेश हमसे आगे निकला:यह देखकर खुद पर शर्म आती है

Updated on 26-04-2024 02:01 PM

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा- बांग्लादेश की तरक्की को देखकर खुद पर शर्म आती है। जो कभी हमारे कंधों का बोझ था, आज वो हमसे आगे निकल गया।

शरीफ ने यह बात सिंध सीएम हाउस में व्यापारिक नेताओं को संबोधित करते हुए कही। दरअसल, बांग्लादेश का एक टका (वहां की मुद्रा) पाकिस्तान के दो रुपए के बराबर है।

1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बना था। 50 सालों के भीतर ही बांग्लादेश साउथ एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और उसकी इकोनॉमी में लगातार सुधार हो रहा है। उसकी GDP भी 37 लाख करोड़ रुपए पार कर चुकी है। लेकिन पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार खराब हो रही है। उसकी GDP 2 लाख करोड़ रुपए है।

2016 में बांग्लादेश GDP में पाकिस्तान से आगे निकला
2016 में पहली बार GDP के मामले में बांग्लादेश पाकिस्तान से आगे निकल गया था। इतना ही तब उसका प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 1 लाख 38 हजार रुपए था। वहीं पाकिस्तान का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 1 लाख 22 हजार रुपए था।

वहीं, अगर 2023 की बात करे तो पाकिस्तान का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद वही रहा, लेकिन बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 2 लाख के पार जा पहुंचा।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2022 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लगभग 6 हजार करोड़ रुपए का सामान निर्यात किया था। वही, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 600 करोड़ रुपए का सामान भेजा।

बांग्लादेश की आजादी के 1 साल बाद 7 बांग्लादेशी टका की कीमत 1 अमेरिकी डॉलर थी, वहीं 4 पाकिस्तानी रुपए 1 डॉलर के बराबर था। लेकिन, आज 1 डॉलर की कीमत 109 टका और 278 पाकिस्तानी रुपए के बराबर है।

कैसे आजाद हुआ बांग्लादेश
1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली तो इसके दो टुकड़े भी हुए। मोहम्मद अली जिन्ना की मांग के मुताबिक मुस्लिमों के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान बना। पाकिस्तान के दो हिस्से थे। एक भारत के पश्चिम में जिसे पश्चिमी पाकिस्तान कहा गया। दूसरा भारत के पूर्वी छोर पर जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा गया।

पूर्वी पाकिस्तान की आबादी बांग्ला भाषी थी, तो पश्चिमी पाकिस्तान की आबादी उर्दू भाषी। देश के शासन प्रशासन पर पश्चिमी पाकिस्तान की ही चलती थी। वहीं के लोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सेना तक में अहम पदों पर थे।

जब उर्दू को राजभाषा घोषित किया गया तो बांग्ला भाषी पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में असंतोष और बढ़ गया। बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई। 1970 के चुनाव में उनकी पार्टी को भारी जीत मिली, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभाव वाले सैनिक शासकों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जगह जेल में डाल दिया। इसी घटना को पाकिस्तान के विभाजन का बीज माना जाता है।

26 मार्च को मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित कर दिया। इसी के साथ शुरू हुए स्वतंत्रता संघर्ष में भारी खून-खराबा हुआ। पश्चिमी पाकिस्तान की सेनाओं ने पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जमकर जुल्म ढाए। इस दौरान लाखों लोगों ने भागकर भारत में शरण ली। बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी को भारत ने सैनिक सहयोग दिया। आखिरकार 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम पूरा हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.