नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को कई राज्यों से मिलेगी बस सुविधा, उत्तराखंड-दिल्ली और हरियाणा के बीच हुआ करार

Updated on 08-10-2025 02:07 PM
ग्रेटर नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों के आने जाने के लिए प्राइवेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है। उत्तराखंड हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान की रोडवेज बसे एयरपोर्ट तक आएंगी। कुछ के साथ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रालि (यापल) ने एमओयू साइन कर लिया है। कुछ के साथ अनुबंध की प्रक्रिया चल रही हैं। एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसका संचालन शुरू होने से पहले कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों को जोड़ने के लिए बसों की सुविधा दी जाएगी। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व हल्द्वानी से नोएडा एयरपोर्ट के लिए बसें चलेंगी।

हरियाणा के चंडीगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद व पलवल से बसों का संचालन होगा। दिल्ली के आईएसबीटी, कश्मीरी गेट सराय काले खां, आनंद विहार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डीटीसी बस्ते का एयरपोर्ट तक संचालन होगा। इसके लिए एमओयू हो गया है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान सरकार से एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और धौलपुर से बसे चलेंगी। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। इसके अलावा शटल बस सेवा शुरू होगी, जो एनसीआर के मुख्य शहरों को जोड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.