यात्रियों को 75 मिनट के इंतजार से मिलेगी राहत, दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन चलाने की तैयारी

Updated on 30-12-2025 01:02 PM
भोपाल। राजधानी में मेट्रो के प्रति लोगों का उत्साह देखते हुए मेट्रो प्रबंधन अब दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन संचालन की संभावनाएं तलाश रहा है। वर्तमान में सुभाष नगर से एम्स के बीच केवल एक ट्रेन चलने से यात्रियों को 75 मिनट का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लिहाजा नए साल में भीड़ के समय अतिरिक्त ट्रेनें पटरी पर उतारी जा सकती हैं।

रविवार और विशेष अवसरों पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहती है। ऐसे में दूसरे ट्रैक पर मेट्रो संचालन शुरू किया जा सकता है। वर्तमान में एक मेट्रो दिनभर में 17 फेरे लगा रही है। छुट्टी के दिनों में लोगों की उत्सुकता और भीड़ को देखते हुए दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए तकनीकी और संचालन स्तर पर मेट्रो प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है

75 मिनट के लंबे इंतजार से मिलेगी राहत

वर्तमान में सुभाष नगर से एम्स के बीच केवल एक ही ट्रेन अप-डाउन कर रही है। इस कारण यात्रियों को अगली मेट्रो के लिए सवा घंटे (75 मिनट) तक इंतजार करना पड़ता है। मेट्रो प्रबंधन अब भीड़ वाले समय और छुट्टियों में अतिरिक्त ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है।

90 फीसद यात्री सिर्फ अनुभव के लिए कर रहे सफर

मेट्रो के शुरुआती 8 दिनों के आंकड़ों ने चौंकाने वाले तथ्य पेश किए हैं। प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में सफर करने वाले 90 प्रतिशत यात्री केवल मनोरंजन या मेट्रो का अनुभव लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं। नियमित काम या समय बचाने के उद्देश्य से चलने वाले यात्रियों की संख्या अभी मात्र 10 प्रतिशत है।

8 दिनों में 23 हजार से अधिक यात्री

21 दिसंबर को उद्घाटन के पहले दिन रिकार्ड 6,668 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि, बाद के दिनों में यह संख्या 1500 से 2300 के बीच बनी हुई है। बीते आठ दिनों में कुल 23,437 लोगों ने मेट्रो की सवारी की है। \B- मेट्रो प्रबंधन की योजना

तैयार है बेड़ा

मेट्रो के पास 7 से 9 ट्रेनें संचालन के लिए तैयार खड़ी हैं।

डेटा एनालिसिस: एक महीने तक यात्रियों की संख्या और समय का अध्ययन किया जाएगा।

फ्रीक्वेंसी में सुधार: आदर्श स्थिति में एक ट्रेन अप और एक डाउन चलाने की योजना है, जिससे यात्रियों को हर 15-20 मिनट में ट्रेन मिल सके।

8 दिनों का सफरनामा

आंकड़ों की जुबानी शुरुआती जोश के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन वीकेंड पर ग्राफ फिर से उछला है। दिन



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.