पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड... भारतीय बल्लेबाज करें ये 5 काम तो उड़ा देंगे धज्जियां!

Updated on 18-11-2024 01:10 PM
​भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने उतरेगी तो उसे बॉलिंग से अधिक बैटिंग में खुद को साबित करना होगा। कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पूरा प्रेशर विराट कोहली पर है। पर्थ की तेज पिच पर अतिरिक्त पेस और बाउंस के आगे भारतीय टीम को पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे लंबे कद के तेज गेंदबाजों का सामना करना कोई आसान काम नहीं होगा। हालांकि, यह ऐसा नहीं है कि वे इनका सामना नहीं कर सकते, या रन नहीं बना सकते, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ हथकंडे अपनाने होंगे...

भारतीय बल्लेबाज लंबे समय से घर पर टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अलग कंडीशन मिलेगा ऐसे में उन्हें अपना टेम्पलेट बदलने की सबसे जरूरत है। यह ठीक उसी तरह से होगा जैसे जोश में भी होश बनाए रखना। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई केवल मानसिक रूप से उकसाने की कोशिश करेंगे, बल्कि चाहेगी कि वे अधिक आक्रामक होकर जवाब दें, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

शॉट सिलेक्शन होगा सबसे बड़ा हथियार


बाउंस और तेज पिचों पर सबसे जरूरी है शॉट सिलेक्शन। कई बार शॉट सिलेक्शन न केवल पारी को आगे बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि अधिक से अधिक रन बटोरने के लिए भी जरूरी है। अगर विराट कोहली कवर ड्राइव अच्छा खेलते हैं तो यह उनके लिए वरदान भी है और खतरनाक भी है। दरअसल, विपक्षी टीम चाहेगी कि वह यह शॉट खेलें और अगर एक ओवर की 6 गेंदों पर वह एक ही शॉट को रिपीट करते हैं तो जाहिर है कभी न कभी गलती होगी ही।


हर गेंदबाज के खिलाफ मजबूत रणनीति


जोश हेजलवुड टेस्ट स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। वह एक ही लाइन पर सैकड़ों गेंद फेंक सकते हैं। यह उनका हथियार है, लेकिन बल्लेबाज एक ही शॉट को एक ही तरह से हर बार नहीं खेल सकता है। दूसरी ओर, बाएं हाथ के मिचेल स्टार्क हमेशा से दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक होते हैं। उनकी ऑफ स्टंप से बाहर निकलने की वाली गेंद को मिस जज करना सबसे बड़ा अपराध होता है। लंबे कद के पैट कमिंस हर पिच पर विकेट निकालने में माहिर हैं। इसलिए जरूरी है कि भारतीय बल्लेबाज मजबूत रणनीति से इन सभी का सामना करें।


खौफ नहीं, बाउंस का सामना करना होगा, समय बिताना होगा


भारतीय टीम को हमेशा ही पेस और बाउंस से दिक्कत होती है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज अपनी तेज पिचों का फायदा उठाना चाहेंगे तो टीम इंडिया को स्कोर कार्ड पर हमेशा हलचल बनाए रखना होगा। इससे मेजबान टीम पर दबाव बनाने में सफलता मिलेगी। राहुल द्रविड़ का आइडिया यहां काम आ सकता है। पहले गेंद को देखो, समझो, परखो और फिर शॉट खेलो, जरूरी नहीं है तो छोड़ दो।


प्रेडिक्टेबल होने से बचना होगा


पिछले दौरे पर शुरुआत में ऋषभ पंत को लेकर रिकी पोंटिंग ने कॉमेंट्री में बताया कि वह ऐसे आउट हो सकते हैं। बिल्कुल उसी तरह से आउट होकर उसके कुछ ही मिनट में पंत पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, बाद के मैचों में पंत ने खुद को संभाल लिया। यहां भी बल्लेबाजों को प्रेडिक्टेबल होने से बचना होगा। अगर उनकी कमियां कमेंटेटर को पता है तो गेंदबाज तो पूरी प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.