पटनायक BJP विधायक से बोले- ओह, आपने मुझे हरा दिया:कांटाबांजी सीट गंवाई;

Updated on 19-06-2024 12:55 PM

ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों का मंगलवार (18 जून) को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान खास नजारा देखने को मिला। पूर्व सीएम BJD प्रेसिडेंट नवीन पटनायक का सामना भाजपा के लक्ष्मण बाग से हुआ। तभी पटनायक ने बाग से कहा, ''ओह, आपने मुझे हरा दिया।" उनके ये कहते ही वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे।

नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इसमें से बोलांगिर जिले की कांटाबांजी सीट पर उन्हें हार सामना करना पड़ा। भाजपा नेता लक्ष्मण बाग ने 16334 वोट से पटनायक को हराया है। बाग को 90876 वोट मिले, वहीं पटनायक को 74532 वोट मिले।

हालांकि, पटनायक ने अपनी पारंपरिक हिंजिली विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था। यहां से उन्हें जीत भी हासिल हुई, लेकिन जीत का अंतर बहुत मामूली 4636 वोट का रहा है।

विधानसभा में क्या हुआ?
17वीं ओडिशा विधानसभा के विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। इसी दौरान पटनायक विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सदन से गुजर रहे थे।

उन्हें सामने से निकलता देख पहली बार विधायक बने भाजपा के लक्ष्मण बाग पटनायक के सम्मान में हाथ जोड़कर अपनी सीट से खड़े हो गई। पास की लेन में ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी भी खड़े हो गए।

बाग ने पटनायक से पूछा कि आप कैसे हैं? जैसे ही बाग ने अपना परिचय दिया, तभी पटनायक ने जवाब में कहा, "ओह, आपने मुझे हरा दिया।'' पटनायक के ऐसा कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

CM माझी सहित सभी नेता पटनायक के सम्मान में सीट से खड़े हुए
विधानसभा में CM मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा सहित पूरा सदन पटनायक का स्वागत करने के लिए अपनी सीटों से खड़ा हो गया। पटनायक बीते 24 साल से ओडिशा के सीएम थे।

पटनायक चुने जा सकते हैं विपक्ष के नेता
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 78 विधानसभा सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। BJD ने 51, कांग्रेस ने 14), CPI (M) ने 1 और निर्दलीय ने 3 सीटें हासिल की हैं। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 82 लोग पहली बार विधायक बने हैं। ​​​​​नवीन पटनायक को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता (LOP) चुना जा सकता है।

भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया
BJD के नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे। अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा और BJD का केंद्र और राज्य में गठबंधन था। 2000 और 2004 में BJD-BJP गठबंधन की सरकार थी। 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा से 11 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। भाजपा ने इस बार पटनायक राज खत्म कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.