पैसे दो और अवॉर्ड लो... जब मौसमी चटर्जी को मिला ऑफर, बताया था क्या हुआ, ऋषि कपूर को लेकर भी किया था खुलासा

Updated on 02-08-2025 12:52 PM
हाल ही 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया, जिनकी चर्चा हो रही है। जहां शाहरुख खान को तीन दशक से भी लंबे वक्त के बाद उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला, वहीं विक्रांत मैसी को भी '12वीं फेल' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। रानी मुखर्जी को भी तीस साल के करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड मिला, जिससे लोगों को शॉक भी लगा। किसी को अंदाजा नहीं था कि शाहरुख और रानी को इतने लंबे करियर में कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं दिया गया। हालांकि, ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस रहे हैं, जिन्होंने कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं जीता। वहीं, कुछ ऐसे भी रहे, जिन्हें पैसों के बदले अवॉर्ड्स का ऑफर दिया गया था। इनमें मौसमी चटर्जी और ऋषि कपूर का नाम शामिल है। मौसमी ने एक बार खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया था।

मौसमी चटर्जी ने शादी के बाद फिल्मों में एंट्री की थी। उस वक्त माना जाता था कि शादी के बाद हीरोइनों का करियर खत्म, पर मौसमी ने खुद ही शादी के बाद करियर शुरू किया था। 10वीं क्लास में पढ़ते-पढ़ते ही मौसमी चटर्जी की शादी कर दी गई थी। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की और फिर कई हिट फिल्में दीं।

मौसमी चटर्जी को इन फिल्मों के लिए मिला था पैसों के बदले अवॉर्ड खरीदने का ऑफर

मौसमी चटर्जी के करियर में कई पाथ ब्रेकिंग फिल्में रहीं, जिनमें 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'अनुराग' जैसी फिल्में शुमार हैं। मौसमी ने 'लहरें रेट्रो' से बातचीत में बताया था कि एक बार उन्हें 'अनुराग' और 'रोटी कपड़ा और मकान' के लिए पैसों के बदले अवॉर्ड्स देने की पेशकश की गई थी, पर उन्होंने इनकार कर दिया था। मौसमी ने कहा था, 'मुझे 'अनुराग' और 'रोटी कपड़ा और मकान' के लिए ऑफर मिला। मैंने कहा कि मैं अपने अवॉर्ड के लिए पैसे नहीं दूंगी।'

ऋषि कपूर को लेकर खुलासा- 'बॉबी' के लिए खरीदा था अवॉर्ड, चुकाए थे 30 हजार रुपये

मौसमी चटर्जी ने तब ऋषि कपूर के बारे में भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि एक्टर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'बॉबी' के वक्त अवॉर्ड लेने के लिए पैसे दिए थे। यह बात खुद ऋषि कपूर ने भी कबूल की थी। उन्होंने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में बताया था कि 'बॉबी' के लिए उन्होंने एक PR वाले के जरिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड खरीदा था। इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये चुकाए थे। हालांकि, बाद में ऋषि कपूर को इसका पछतावा हुआ था।

अवॉर्ड खरीदकर पछताए थे ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन भी नहीं थे खुश

'बॉबी' साल 1973 में रिलीज हुई थी, और उसी साल अमिताभ बच्चन की 'जंजीर' भी आई थी। लोगों को लगा कि यह अवॉर्ड 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन को मिलना चाहिए थे। ऋषि ने भी यह बात मानी थी, और किताब में बताया था कि अमिताभ उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने से खुश नहीं थे। ऋषि ने अपने करियर में 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और 1 नेशनल अवॉर्ड जीता था।

हम मुंहफट हैं, कोई अवॉर्ड नहीं मिलेगा...मौसमी से बोले थे ऋषि कपूर

वहीं, मौसमी चटर्जी ने एक यह भी खुलासा किया था कि ऋषि कपूर उनसे बोलते थे कि तुम्हें और मुझे कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिलेंगे, क्योंकि कुछ लोगों के लिए हम बहुत मुंहफट हैं। मौसमी का ऋषि कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था, और वह उन्हें अपने फेवरेट को-स्टार्स में से एक मानती हैं।

मौसमी कपूर को नहीं मिले अवॉर्ड्स!

वहीं, मौसमी चटर्जी की बात करें, तो वह 70 के दशक की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक रहीं, पर किसी हिंदी फिल्म के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि, साल 2014 में मौसमी ने बंगाली फिल्म 'गोयनार बख्शो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-बंगाली का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.