बिना ड्यूटी वेतन:एएचओ और पार्षद पति पर कर्मचारियों ने लगाए वसूली के आरोप

Updated on 31-05-2026 01:34 PM
भोपाल, फेस रिकगनिशन अटेंडेंस शुरू हुए 6 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नगर निगम मेंं बिना ड्यूटी किए सैलेरी लेने की शिकायत आ रही है।

हाल ही में जोन नंबर 5 में हटाए गए दो कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जोन के 5 वार्डों 23, 19, 14, 8, 9 और 22 में करीब 200 से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें नियमित रूप से वेतन मिल रहा है, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं आते। इन कर्मचारियों से वेतन मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) द्वारा 3 हजार रुपए और पार्षद पति द्वारा 5 हजार रुपए की मांग की जाती है।

महिला ने तो सुसाइड करने की भी कोशिश की। वार्ड-14 में नगर निगम की कचरा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी आसिफ खान और उसी वाहन पर कार्यरत महिला कर्मचारी समरीन ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनसे हर महीने पैसे मांगे जाते थे।

जब तक वे मांग के अनुसार रकम देते रहे, तब तक उनकी नौकरी चलती रही। लेकिन पिछले कुछ समय से मांग बढ़ने के बाद उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया, जिसके बाद उनकी आईडी बंद कर दी गई और उन्हें काम से हटा दिया गया। दोनों कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले छह से सात महीने तक वे नियमित रूप से पैसे देते रहे।]

बिना काम किए क्यों देंगे सैलरी, शराब के नशे में रहता है, आरोपों की जांच करा लें

वार्ड 14 के पार्षद पति मसूद अली का कहना है जिन लोगों ने आरोप लगाए हैं। उनकी खुद ही जांच होना चाहिए। ताकि ये पता चल कि वो क्या काम कर रहे हैं। ऑफिस की वार्ड में ढेरों शिकायतों को बाद में हटाया गया। इधर, एएचओ आसिफ नजीर का कहना है कि कई पुलिस थाने में इसकी शिकायत हो चुकी हैं। वार्ड में ये व्यक्ति काम नहीं करता है। अपनी मर्जी से गाड़ी चलाता है। शराब के नशे में रहता है। जो आरोप लगाए गए हैं उसमें दम नहीं है। चाहे तो अलग से जांच कराई जा सकती है।

बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी... 

अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला ने सुसाइड करने कोशिश की है। हालांकि अभी महिला के बयान नहीं हो पाए हैं। बयान लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ये भी नहीं पता कि वो महिला नगर निगम की कर्मचारी है या नहीं। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।

- महेंद्र सिंह ठाकुर, टीआई, गौतम नगरपुलिस थाना

मुझे जानकारी नहीं है, पति से बात कर लें मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि पति पर कोई आरोप लग रहे हैं तो आप उनसे बात कर लीजिए। वैसे कर्मचारियों के बारे में कुछ नहीं पता।

-शीबा मसूद अली, पार्षद वार्ड 14


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
 06 June 2026
भोपाल। प्री-मानसून की पहली तेज आंधी और बारिश ने राजधानी की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एक ओर संत हिरदाराम नगर में भीषण गर्मी के बीच करीब 10…
 06 June 2026
भोपाल। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। अब…
 06 June 2026
भोपाल। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। रतलाम में 12…
 06 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने एक कदम उठाया है। जेल अधिकारियों…
 06 June 2026
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने के लिए मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने नई दिल्ली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भेंट की।…
 06 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की ई-नगर पालिका परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुख्यमंत्री डा.…
 06 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ शनिवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे।…
 06 June 2026
भोपाल। सरकारी योजनाओं में अनिवार्य समग्र आइडी व्यवस्था की पड़ताल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिले में 31 लाख से अधिक समग्र आइडी धारकों में से 11…
Advt.