पायल मलिक की बिगड़ी तबीयत तो पहुंची अस्पताल, अरमान मलिक और दोनों बीवियों के खिलाफ पटियाला कोर्ट में याचिका दायर
Updated on
28-07-2025 12:56 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आए अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक-कृतिका मलिक की मुश्किलें बढ़ता जा रही है। बीते दिन माता काली की तरह तैयार होने पर उन्होंने माफी मांगी थी और अपनी गलती मानी थी। अब उनके खिलाफ एडवोकेट दविंदर राजपूत ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दायर की है। आरोप है कि उन्होंने भारतीय विवाह कानून का उल्लंघन किया है।
अरमान मलिक ने पहले पायल मलिक से शादी की थी और बाद में बीवी की ही दोस्त कृतिका संग फेरे ले लिए थे। जबकि वह एक बच्चे के पिता था। अब याचिका में कहा गया है कि यूट्यूबर ने जो किया है वो संविधान और IPC के तहत एक जुर्म है। साथ ही उन्होंने मां काली का भेष धारण कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस कारण इन पर लीगल एक्शन होना चाहिए।
पायल मलिक की तबीयत बिगड़ी
वहीं, पायल मलिक की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को डिप्रेशन के कारण वह बीमार पड़ीं और उनको मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान काली माता मंदिर खरड़ की तरफ से बताया गया है कि पायल की तबीयत फिलहाल ठीक है। घबराने की कोई बात नहीं है।
अरमान मलिक ने किया हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन
एडवोकेट दविंदर ने अरमान मलिक और पायल मलिक से जुड़ी शिकायत एसएसपी पटियाला को भी दी है। वकील का कहना है कि यूट्यूबर के परिवार के कारण पंजाब के हिंदू संगठनों में गुस्सा पसरा है। उन्होंने भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अरमान ने हिंद मैरिज एक्ट का उल्लंघन किया है। अरमान की तीसरी पत्नी होने का भी आरोप लगाया है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…