कर्नाटक में अपनी सड़कें खुद बना रहे लोग:6 जिलों में 7 जगह रोड तैयार

Updated on 23-06-2025 01:56 PM

कर्नाटक में बदलाव की एक अलग लहर चली है। खराब सड़कों की शिकायत करते-करते थक चुके लोग खुद ही अपने यहां की सड़कें बनाने लगे हैं। इसके लिए वे आपस में चंदा और श्रमदान कर रहे हैं। नतीजा, जिन खराब सड़कों की सालों से सरकार से शिकायत कर रहे थे, वे एक दिन में दुरुस्त हो रही हैं।

जैसे चिकमंगलूर जिले के श्रुंगी के पास भारतीयनूर और बनशंकरी के लोगों ने 15.75 लाख रुपए इकट्ठे कर 286 मीटर लंबी सड़क खुद ही बना डाली। हासन जिले के मत्स्यशाला गांव में एक शख्स ने 4 ट्रक ईंट-पत्थर दान किया। इसके बाद गांव वालों ने चंदा किया और श्रमदान कर सड़क बना दी। गांव के पंडियन डी कहते हैं- हम अपने नेताओं पर शर्मिंदा हैं।

राज्य के छह जिलों के सात गांवों में लोगों ने अपने स्तर पर ही सड़कें बना दी हैं। इनमें गडग, धारवाड़, शिवमोग्गा, कोडागु, कोप्पल और हासन जिले शामिल हैं। इनमें भी सरकारी सिस्टम से परेशान आम लोगों ने खुद ही सड़क बनाने की पहल की है।

अब उन जिलों की कहने पढ़िए, जहां सड़कें बनाई गईं....

1. कोप्पल...सालों से गड्ढों वाली सड़क गांव वालों ने बना दी 

कोप्पल जिले के सोमापुरा में कोंदी गांव की डेढ़ किलोमीटर सड़क पर गड्ढे थे। गांव में सड़क की हालत ऐसी थी कि टू-व्हीलर और छोटी गाड़ियों तक नहीं चल पा रही थीं। लोगों ने आपसी भागीदारी से खुद के पैसे और श्रम से पूरी सड़क तैयार कर दी।

2. शिवमोग्गा... बस फंसी तो सड़क बना डाली 

शिवमोग्गा जिले के होलेकेरे गांव को जाने वाली टेरी सड़क पर स्कूल बस फंस गई। बड़ी मुश्किल से बच्चों को निकाला गया। गांव वालों ने मिलकर करीब 50 हजार रुपए जुटाए और 10 दिन में 2 किलोमीटर लंबी सड़क बना दी।

3. धारवाड़... स्कूल के बच्चों ने बनाई सड़क धारवाड़ जिले के अरसनकोल गांव में स्कूल के बच्चों ने टूटी सड़क रिपेयर कर डाली। सड़क में गड्ढे थे, टूटे हिस्सों को बच्चों ने खुद ही मिट्टी और पत्थरों से भर दिया। ताकि स्कूल पहुंचने में दिक्कत न हो। गांव वालों ने फिर उसी जगह पक्की सड़क बनवाई।

4. कोडागु... ऑटो वालों ने सारे गड्ढे भर दिए

कर्नाटक के कोडागु जिले के गोणिकोप्पा में ऑटो वालों ने टूटी सड़कों के गड्ढे भर दिए। आरामनगर से बस स्टॉप तक करीब 2 किलोमीटर तक सड़क खराब थी। रोज बस पकड़ने वालों की परेशानी देखते हुए ऑटो वालों ने कई बार रिपेयर करवाई।

5. गडग... हर रविवार श्रमदान से सड़क बनी

कर्नाटक के गडग जिले के मुगलीगुंडा गांव की सिरसिद्ध रोड जैसी कई सड़कें खुद बन रही हैं। गांव वालों ने हर रविवार को श्रमदान शुरू किया। धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और अब 2 किलोमीटर से ज्यादा सड़क बन गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.