मोटापा कम के लिए एक महीने में 80 करोड़ की दवा खा गए लोग

Updated on 08-10-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: देश के दवा बाजार में आने वाले दिनों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। वजन घटाने वाली दवाओं की बढ़ती मांग से फार्मा मार्केट में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GSK) की एंटीबायोटिक दवा Augmentin की बादशाहत खतरे में है। अमेरिकी कंपनी एली लिली की नई दवा 'Mounjaro' अब उसे पछाड़ने के बहुत करीब पहुंच गई है। टीओआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर Mounjaro की बिक्री 80 करोड़ रुपये रही जबकि Augmentin की सेल 85 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

आमतौर पर देश के दवा बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाएं Augmentin या एंटी-डायबिटिक (मधुमेह) की दवा 'Mixtard' होती है। Mixtard की मासिक बिक्री लगभग 75-80 करोड़ रुपये रहती है। लेकिन मार्च 2023 में लॉन्च हुई Mounjaro ने तेजी से बाजार में जगह बनाई है। सितंबर तक इसकी कुल 233 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। जानकारों का कहना है कि अगस्त में इसे 'क्विकपेन' नाम के एक प्री-फिल्ड डिवाइस में लॉन्च किया गया, जिसने इसकी बिक्री को और बढ़ाया है।

कितनी है कीमत?

इस दवा की बिक्री की मात्रा भले ही कम हो लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। Mounjaro का एक मरीज के लिए औसत मासिक खर्च 14,000 रुपये से शुरू होकर 27,000 रुपये तक जा सकता है। यह डॉक्टर के पर्चे पर निर्भर करता है। इसके मुकाबले Augmentin 625 डुओ की 10 गोलियों की एक स्ट्रिप की कीमत 200 रुपये से भी कम है
इस बीच Mounjaro की प्रतिद्वंद्वी दवा, नोवो नॉर्डिस्क की 'Wegovy' की बिक्री लगभग 9 करोड़ रुपये पर ही रुकी हुई है। माना जा रहा है कि इस सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी अपनी सेल्स टीम में कटौती कर रही है। कुल मिलाकर संगठित फार्मा रिटेल मार्केट ने सितंबर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 7.3% अधिक है

एक साल की बिक्री

हालांकि मूविंग एनुअल टोटल यानी पिछले 12 महीनों के कुल बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो Augmentin और Glycomet GP अभी भी अपनी लीडरशिप पोजीशन बनाए हुए हैं। सितंबर में जीएसटी (GST) की दर 18% से घटाकर 5% कर दी गई थी। जानकारों का कहना है कि इस दौरान डिस्ट्रीब्यूशन चैनल में थोड़ी उथल-पुथल देखी गई, लेकिन रिटेल स्तर पर कोई बड़ी समस्या नहीं हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.