रायगढ़ में लोगों ने नए साल का किया स्वागत:कई फ्लेवर के केक खूब बिके, रातभर पुलिस की चलती रही पेट्रोलिंग

Updated on 01-01-2026 12:49 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नए साल को लेकर लोगों ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। मंगलवार शाम के बाद से ही शहर की सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। 2025 की विदाई और रात 12 बजे घड़ी की सुईयों के मिलते ही लोगों ने केक काटकर नए साल 2026 का स्वागत किया।

आज यानी 1 जनवरी को साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इससे पहले देर रात तक लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। शहरभर में नए साल को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया। नए साल के मौके पर सड़कों पर अलग-अलग फ्लेवर के केक की बिक्री होती दिखी।

बेकरी और दूध डेयरी की दुकानों के बाहर केक स्टॉल सजे रहे। शाम ढलते ही केक खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के केक की सबसे ज्यादा मांग रही। लोगों ने केक खरीदे और रात 12 बजे के बाद घरों में परिवार और दोस्तों के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया।

बैलून की भी रही अच्छी बिक्री

नए साल पर बच्चों और सजावट के लिए बैलून की भी खूब मांग देखने को मिली। शहर के श्याम टॉकीज रोड, स्टेशन रोड, शहीद चौक, कमला नेहरू पार्क और चक्रधर नगर चौक के आसपास गुब्बारों की दुकानें लगी रहीं। रंग-बिरंगे बैलून लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते नजर आए।

मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

नए साल की शुरुआत शुभ कार्यों से करने की परंपरा के तहत सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। गौरीशंकर मंदिर, दुर्गा मंदिर और बूढ़ी माई मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने नए साल 2026 के पिछले साल की तुलना में बेहतर और सुखद होने की कामना की।

चौक-चौराहों पर पुलिस रही तैनात

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम से ही शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। शहर के चारों थानों के आठ वाहनों से पेट्रोलिंग की गई, जबकि दो राजपत्रित अधिकारियों ने भी निगरानी की। इसके अलावा रात के समय ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.