पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका से महंगा है भारत में पेट्रोल, कब मिलेगी राहत?

Updated on 16-09-2024 04:30 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और देश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले आम लोगों को राहत मिल सकती है। आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और अमेरिका से ज्यादा महंगा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के आसपास बनी हुई है। सरकार का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है।

दुनिया में पेट्रोल की कीमत सबसे कम ईरान में है। इस देश में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 0.029 डॉलर यानी 2.43 रुपये है। यानी वहां करीब 73 रुपये में 30 लीटर की टंकी भरी जा सकती है। अफ्रीकी देश लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.032 डॉलर, वेनेजुएला में 0.035 डॉलर, मिस्र में 0.310 डॉलर, कुवैत में 0.344 डॉलर, अल्जीरिया में 0.347 डॉलर, नाइजीरिया में 0.468 डॉलर, कजाकस्तान में 0.512 डॉलर प्रति लीटर है। तेल संपदा से भरपूर देश सऊदी अरब में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 0.621 डॉलर चुकाने होंगे।

कहां है सबसे महंगा पेट्रोल


पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 78 रुपये लीटर है जबकि बांग्लादेश में 84.89 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है। अमेरिका में यह 0.945 डॉलर यानी 79.27 रुपये है। रूस, यूएई, इंडोनेशिया, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना में पेट्रोल की कीमत भारत से कम है। लेकिन दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है। इनमें साउथ अफ्रीका, जापान, साउथ कोरिया, कनाडा, स्पेन, यूके, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 3.269 डॉलर यानी 274 रुपये चुकाने होंगे। मोनाको, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स और डेनमार्क टॉप 5 देशों में शामिल हैं जहां पेट्रोल सबसे महंगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.