'परम सुंदरी' के सेट से LEAK हुईं जान्‍हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की तस्‍वीरें, रोमांटिक सीन का वीडियो भी

Updated on 12-02-2025 02:55 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर केरल से सेट की तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें जान्‍हवी कपूर साड़ी में दक्ष‍िण भारतीय अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ लाल शर्ट में उत्तर भारतीय शहर के छैल-छबीले लग रहे हैं।
'परम सुंदरी' केरल के बैकग्राउंड के साथ एक लव स्‍टोरी है, जिसमें दक्ष‍िण भारतीय लड़की और एक उत्तर भारतीय लड़के का इश्‍क दिखाया जाएगा। ये दोनों दो विपरीत संस्कृतियों को एकसाथ लाने, दो परिवारों को जोड़ने काम करेंगे। फिल्‍म की कहानी में रोमांस के साथ ही इमोशन और फैमिली ड्रामा का भी टच होगा। फिल्‍म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम 'परम' है, जबकि जान्‍हवी के कैरेक्‍टर का नाम 'सुंदरी' है।

परम और सुंदरी की खूबसूरत जोड़ी

बहरहाल, सेट से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें सिद्धार्थ लाल शर्ट में और जान्हवी पारंपरिक अवतार में दिख रही हैं। जान्‍हवी के बालों में फूलों का गजरा है, सफेद और सुनहरे रंग की साड़ी में वह वाकई 'परम सुंदरी' लग रही हैं।

वीडियो में नाव की सैर करते दिखे सिद्धार्थ और जान्‍हवी

सेट से जो एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें परम और सुंदरी नाव की सैर कर रहे हैं। सामने आई तस्‍वीरों में शूटिंग से ब्रेक के बाद सिद्धार्थ अपने फैंस से भी मिल रहे हैं।

'परम सुंदरी' की कास्‍ट और रिलीज डेट

'परम सुंदरी' को तुषार जलोटा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। गौरव मिश्रा और अर्श वोरा ने इसकी कहानी लिखी है। फिल्‍म में जान्‍हवी और सिद्धार्थ के अलावा, अभ‍िषेक बच्‍चन, राजीव खंडेलवाल, अक्षय खन्‍ना, आकाश दहिया, शरत सक्‍सेना और टीनू आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जान्हवी कपूर की पिछली फिल्‍म जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' थी, जबकि सिद्धार्थ इससे पहले 'योद्धा' में एक्‍शन करते हुए दिखे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.