पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन, अब भारत बनेगा सेमीकंक्टर चैंपियन

Updated on 11-09-2024 04:46 PM

 इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का 8वां देश है, जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर से जुड़ा भव्य आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'यह देश में रहने का सही समय है। आज भारत दुनियो को भरोसा देता है।'


सेमीकंडक्टर वर्क फोर्स हो रहा तैयार


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के टैलेंट को तो आप अच्छे से जानते हैं। डिजाइनिंग की दुनिया में 20 प्रतिशत टैलेंट का योगदान भारत करता है। उन्होंने कहा, 'इसका विकास लगातार हो रहा है। 85 हजार टेक्नीशियन, इंजीनियर्स और अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञ की सेमीकंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं।'


1.5 ट्रिलियन रुपये का निवेशा हुआ


पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा लगाने के लिए सरकार 50% सपोर्ट दे रही है। बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा का निवेश हो चुका है।


सेमीकॉन इंडिया 2024 थीम और कार्यक्रम


सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय 'सेमीकंडक्टर भविष्य को आकार देना' है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विव स्तर पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण और प्रोद्योगिकी में भारत की योजना पर प्रकाश डाला जाएगा।


क्या है सेमीकॉन इंडिया 2024?


सेमीकॉन इंडिया 2024 तीन दिन का कार्यक्रम है जो भारत की सेमीकंडक्टर नीति और रणनीति पर प्रकाश डालेगा, जिसका उद्देश्य देश को विश्वव्यापी सेमीकंडक्टर केंद्र में स्थापित करना है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र के वैश्विक नेताओं, कंपनियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है। सम्मेलन में 250 से अधिक प्रदर्शक और 150 वक्ता शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.