PM नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी को किया फोन, लिया सुपरस्टार का हालचाल, दुआ कर रहे फैंस
Updated on
02-10-2024 01:57 PM
सुपरस्टार रजनीकांत इस वक्त चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। जहां सारा देश एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी लता को फोन किया। उन्होंने लता को फोन करके रजनीकांत का हाल-चाल पूछा। रजनीकांत को सोमवार, 30 सितंबर को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एक अक्टूबर को Rajinikanth का इलेक्टिव प्रोसिजर किया गया और पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया। अभी रजनीकांत डॉक्टरों की निगरानी में और कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। वहीं, तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने X पर जानकारी दी कि पीएम मोदी ने रजनीकांत की पत्नी लता को फोन किया था।
मोदी जी ने रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना की
उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने टेलीफोन पर आज श्रीमति लता रजनीकांत से बात की। उन्होंने हमारे सुपरस्टार रजनीकांत जी की सेहत के बारे में पूछा और हालचाल लिया। माननीय प्रधानमंत्री को रजनीकांत जी की सर्जरी के बारे में बताया गया। मोदी जी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।'
कमल हासन और एम. के. स्टालिन ने भी की दुआ
इससे पहले रजनीकांत के दोस्त और एक्टर कमल हासन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी रजनीकांत का हालचाल लेकर, उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
रजनीकांत को क्या हुई थी परेशानी? मेडिकल बुलेटिन से चला पता
रजनीकांत की सेहत की बात करें, तो अपोलो अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया, जिसमें बताया कि रजनीकांत के हार्ट से जुड़ी मुख्य ब्लड वेसल, खासकर aorta में सूजन आ गई थी। इसे नॉन-सर्जिकल तरीके से ट्रीट किया गया, जिसे ट्रांस-कैथिटर मैथड बोलते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रजनीकांत की हालत अभी स्थिर है, और उन्हें अगले दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…