पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम:कमिश्नर के पावर आधे, भोपाल-इंदौर में 4 साल बाद भी सिस्टम अधूरा

Updated on 11-12-2025 01:00 PM

देश के करीब 70 शहरों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है, लेकिन भोपाल और इंदौर में इसकी संरचना अब भी सीमित अधिकारों के दायरे में बंधी हुई है। देश के सभी 70 शहरों में कमिश्नर्स को समान अधिकार देने के लिए केंद्र सरकार को अब सिस्टम को सशक्त और री-डिजाइन करने की जरूरत महसूस हुई है।

मप्र के इन दोनों शहरों में लागू कमिश्नरी महज 7 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अधिकारों के इर्द-गिर्द बनाई गई है। इन दोनों जिलों के कमिश्नर न तो किसी बदमाश के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत कार्रवाई कर सकते हैं और न ही उन्हें आर्म्स लाइसेंस देने या निरस्त करने के अधिकार हैं। यहां तक कि फील्ड के डीसीपी (एसपी स्तर) को एक पेन खरीदने के लिए भी कमिश्नर ऑफिस को पत्र लिखना पड़ता है।

अन्य शहरों में विस्तृत अधिकार इसके उलट अहमदाबाद में डीसीपी के पास अलग क्राइम ब्रांच भी है, जिसे लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) कहा जाता है। इसके अलावा जिले में एक डीसीपी क्राइम ब्रांच भी हैं। बता दें कि नेशनल पुलिस एकेडमी (एनपीए) बतौर नोडल एजेंसी सभी कमिश्नर्स को समान अधिकार देने पर काम कर रही है। इसके लिए भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर्स को अधिकारों की रिपोर्ट जल्द ही उन्हें उपलब्ध करवानी है।

सीआरपीसी की धारा और जिला बदर करने के अधिकार

भोपाल-इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के दौरान पुलिस को सीआरपीसी की धारा 107-116, 144, 151 एवं 110 और जिला बदर करने के अधिकार हैं। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन की अनुमति, शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। नए कानून लागू होने के बाद सीआरपीसी अब बीएनएसएस में तब्दील कर दी गई है।

भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर्स लाइसेंस अथॉरिटी नहीं हैं... 

आबकारी लाइसेंस व लिकर लाइसेंस देने व रद्द करने की अनुमति। {फायर आर्म्स जारी करने व रद्द करने की शक्ति। {अपराधी को रासुका में निरुद्ध करने की शक्ति।

कानपुर में अध्ययन, फिर भी नहीं मिले अधिकार...

 दिसंबर 2021 में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भोपाल पुलिस की 5 सदस्यीय टीम सिस्टम की बारीकियां समझने कानपुर गई थी। लौटकर टीम ने एक प्रेजेंटेशन तत्कालीन सीपी को दिखाया। इसका एक विजिट नोट पुलिस मुख्यालय को भी भेजा गया था। इसके बाद भी पुलिस की गई मांग पूरी नहीं हुई।

धारा 133 और 145 की जरूरत इस प्रेजेंटेशन में सीआरपीसी की धारा 133 (बीएनएसएस 152) और 145 (बीएनएसएस 164) का भी जिक्र किया गया था। कानपुर पुलिस को इन दोनों धाराओं के तहत कार्रवाई के अधिकार हैं। धारा 133 यानी पब्लिक न्यूसेंस के तहत कानपुर पुलिस स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई कर सकती है।

ये अधिकार इसलिए भी जरूरी हैं, क्योंकि राजधानी में अवैध गुमठियों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सबसे ज्यादा अवैध गुमठियां एमपी नगर, न्यू मार्केट, दस नंबर, कोलार, नेहरू नगर, जवाहर चौक, बावड़िया कला और बागसेवनिया क्षेत्रों में हैं। ऐसे ही धारा 145 में उन्हें कब्जे के निर्धारण के अधिकार मिल जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.