राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई:हिंदूवादी संगठनों के हंगामा करने की आशंका

Updated on 04-07-2024 11:16 AM

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को ऐसे इनपुट मिले हैं कि हिंदूवादी संगठन उनके घर के बाहर हंगामा कर सकते हैं। इसके चलते पैरामिलिट्री का एक प्लाटून राहुल के घर के बाहर तैनात किया गया है, जिसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल है।

सोमवार को राहुल ने लोकसभा में भाजपा के खिलाफ जो भाषण दिया था, उसके चलते संसद में काफी हंगामा हुआ था। राहुल के भाषण को लेकर हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है, जिसकी वजह से पुलिस को शक है कि प्रदर्शनकारी उनके घर के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लेकर जुट सकते हैं।

बुधवार को दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संसद में भाजपा के खिलाफ दिए बयानों को लेकर उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि राहुल माफी मांगें। कार्यकर्ता जैसलमेर हाउस के पास जमा हुए थे और उन्होंने यहां से अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय की तरफ मार्च किया था। इस दौरान वे राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

राहुल को Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है
राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके अलावा CRPF के जवान भी उन्हें L कैटेगरी (एडवांस्ड सिक्योरिटी) मिली है। 2019 तक गांधी परिवार को SPG यानी स्पेशन प्रोटेक्शन ग्रुप कवर मिला हुआ था। 9 नवंबर 2019 को केंद्र सरकार ने गांधी परिवार के तीनों सदस्यों- सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद से उन्हें CRPF के कमांडो की Z+ सुरक्षा दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.