जीआरपी थाने में पिटाई के वीडियो पर गर्माई MP की राजनीति, सीएम के निर्देश पर छह निलंबित

Updated on 30-08-2024 12:11 PM
भोपाल/कटनी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 10 माह पुराने एक वीडियो से मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। वीडियो में कटनी जीआरपी की थाना प्रभारी अरुणा वाहने और अन्य पुलिसकर्मी एक महिला और उसके नाती की डंडे से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद थानाप्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

कटनी जिले के झर्राटिकुरिया निवासी 53 वर्षीय कुसुम वंशकार और उनके 16 वर्षीय नाती को अक्टूबर 2023 में कटनी जीआरपी थाने में लेकर आई थी। बताया गया कि कुसुम के जिला बदर स्वजन दीपक वंशकार के विरुद्ध जीआरपी थाने में 19 अपराध दर्ज हैं। चोरी के एक मामले में फरार होने पर उसके खिलाफ 10 हजार का इनाम भी घोषित है। उसकी जानकारी हासिल करने के लिए जीआरपी कुसुम व उनके नाती को पूछताछ के लिए थाने लाई थी।

थाना प्रभारी ने अपने चेंबर में दोनों को बंद कर डंडे से उनकी पिटाई की। थानाप्रभारी के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी दोनों को पीटते वीडियो में नजर आ रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन थानाप्रभारी अरुणा वाहने, हेड कांस्टेबल अजय श्रीवास्तव और चार कांस्टेबल वर्षा दुबे, ओमकार सिरसाम, सोहेब अब्बासी एवं सलमान खान को निलंबित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में इस तरह के कदाचार की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए।

जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को वह कांग्रेसियों के साथ प्रकरण से जुड़े पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर कटनी जीआरपी थाने पहुंचे।

कांग्रेसियों ने अपनी ओर से शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। इस पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर पलटवार किया।

रंगनाथ नगर में शून्य पर मामला दर्ज

कटनी के रंगनाथ नगर थाने में लगभग चार घंटे तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य मारपीट के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। एएसपी संतोष डेहरिया के मुताबिक गुरुवार रात साढ़े दस बजे रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने महिला कुसुम वंशकार की शिकायत पर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर शून्य पर मामला दर्ज कर डायरी को जीआरपी थाना भेज दिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

कटनी में महिला और किशोर के साथ जीआरपी थाने में हुई मारपीट के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करें। जिम्मेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.