चिराग पासवान से हाथ नहीं मिलाएंगे प्रशांत किशोर, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ

Updated on 08-10-2025 02:05 PM
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगामी बिहार चुनाव के लिए अपनी जन सुराज पार्टी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बीच किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। दो चरणों में होने वाले राज्य चुनावों के लिए दोनों दलों के हाथ मिलाने की चर्चा के बीच, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और उसका गठबंधन सिर्फ जनता के साथ है।


चिराग पासवान से गठबंधन नहीं करेंगे पीके

उन्होंने चिराग पासवान से गठबंधन की अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'बिहार को लूटने के लिए लड़ाई चल रही है। यह सीटों की लड़ाई नहीं है... हर पार्टी अधिक सीटें हासिल करना चाहती है ताकि वे भविष्य में बिहार को और अधिक लूट सकें। हमारा कोई गठबंधन नहीं है। हमारा गठबंधन जनता के साथ है।'

इसलिए लग रही अटकलें

ये अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं कि चिराग पासवान के चलते अभी तक NDA में सीट शेयरिंग फंसी हुई है। यूं समझिए कि जन सुराज और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें, चिराग पासवान की एनडीए में सीट बंटवारे पर की जा रही कड़ी सौदेबाजी की पृष्ठभूमि में लगाई जा रही हैं।

NDA में चेतावनी दे चुके हैं चिराग पासवान

उन्होंने एक परोक्ष चेतावनी भी दी है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 'मैं सब्जी में नमक की तरह हूं... मैं हर निर्वाचन क्षेत्र में 20,000 से 25,000 वोटों को प्रभावित कर सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास हमेशा बाहर निकलने का विकल्प मौजूद है।'


बीजेपी चिराग को खतरा नहीं मान रही

हालांकि, भाजपा ने इस खतरे को कमतर आंका है और पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वफादार समर्थक हैं और इस कदम का उद्देश्य उनकी पार्टी में कट्टरपंथियों के एक वर्ग को शांत करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.