ईरान पर अमेरिकी हमले की तैयारी पूरी! डोनाल्ड ट्रंप के 'बहुत जल्द' वाली रहस्यमयी फोटो से सनसनी
Updated on
12-01-2026 12:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पुराने स्टाइल वाली एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में सिर्फ एक शब्द 'जल्दी ही' (Soon) लिखा हुआ है। इसके अलावा पोस्ट में कुछ नहीं कहा गया है। फोटो के पीछे का मकसद साफ ना करने की वजह से इसने कई तरह की अटकलबाजियों को जन्म दे दिया है, जिसमें एक ये भी है कि यह ट्रंप का ईरान पर हमले का संकेत है।
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेयर की गई इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के ऊपर खड़े हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव भी नहीं हैं। खासतौर से उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और अमेरिका फर्स्ट समर्थकों ने तस्वीर को इस बात का इशारा माना है कि जल्दी ही कोई बड़ा मिलिट्री एक्शन होने वाला है।
क्या ईरान की ओर इशारा!
सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने इसे वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड की ओर इशारा माना है। कुछ लोगों ने इसे अमेरिका में एंटी-ICE प्रदर्शनों के बारे में आने वाली घोषणाओं का संकेत और दूसरी कुछ संभावनाओं से जोड़ा है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चाईरान पर हमले की है लेकिन ट्रंप ने इस बारे में कुछ साफ नहीं किया है।
ईरान में विरोध प्रदर्शन तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गए हैं। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 538 हो गई है। देशभर में अभी तक 10,670 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूरे देश में तनाव चरम पर है। ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
ईरान पर ट्रंप के बयान
ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आक्रामक बयानबाजी की गई है। ट्रंप का कहना है कि ईरान में प्रदर्शन आजादी के लिए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और विरोध को दबाए जाने पर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप लगातार ये कह रहे हैं कि वह कभी भी ईरान पर सैन्य हमले की ओर देख सकते हैं। ईरानी सरकार के विरोध के बावजूद ट्रंप हमले की धमकी दे रहे हैं।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…