FBI ने माना ट्रक अटैक आतंकवादी हमला था:ISIS आतंकी जब्बार ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया; 15 नहीं 14 लोग मारे गए

Updated on 03-01-2025 02:19 PM

FBI ने गुरुवार को कहा कि न्यू ऑरलियन्स हमले में शमसुद्दीन जब्बार अकेला आतंकवादी था और वह इस्लामिक स्टेट (ISIS) का समर्थक था। वह इसी साल गर्मियों में ISIS में शामिल हुआ था। साथ ही बताया कि अटैक में 14 लोग मारे गए। इससे पहले न्यू ऑरलियन्स कोरोनर ने कहा था कि हमले में 15 लोग मारे गए हैं।

FBI के डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर क्रिस्टोफर राया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब्बार ने ISIS के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। पहले उसका प्लान अपने परिवार और दोस्तों को मारने का था। मगर ऐसा करने पर उसका 'वॉर बिटविन बिलीवर्स एंड नॉन बिलीवर्स' (विश्वासियों और अविश्वासियों के बीच युद्ध) का मकसद पूरा नहीं होता।

राया ने टाइमलाइन के साथ बताया कि जब्बार ने 30 दिसंबर को ह्यूस्टन टेक्सास में ट्रक किराए लिया। फिर 31 दिसंबर की शाम को न्यू ऑरलियन्स चला गया। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर ISIS के समर्थन में 5 वीडियो पोस्ट किए। पहले वीडियो में जब्बार ने अपने पुराने प्लान के बारे में बताया।

नए साल के जश्न के बीच हुआ था ट्रक अटैक

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में 1 जनवरी की रात नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने रौंद दिया। यह घटना रात के 3 बजकर 15 मिनट पर हुई। तब शहर की सबसे व्यस्ततम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी।

इसके बाद हमलावर पिकअप ट्रक से बाहर आया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। इस हमले में 35 लोग घायल हुए थे। घटनास्थल से लॉन्ग गन के अलावा दो घरेलू बम और ISIS का झंडा मिला था।

13 साल अमेरिकी सेना में रहा था हमलाव 

जांच एजेंसियों ने बताया कि हमलावर शमसुद्दीन जब्बार टेक्सास स्टेट का रहने वाला था और 2007 से 2020 तक अमेरिकी सेना में रहा था। सेना ने उसकी अफगानिस्तान में तैनाती भी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.