जोहरान ममदानी की मुरीद हुईं प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क में रह रही 'देसी गर्ल' ने कहा- आपने इतिहास बना दिया
Updated on
06-11-2025 03:16 PM
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल एक्ट्रेस हैं। पति निक जोनस, बेटी मालती और परिवार के साथ वह बीते 9 साल से न्यूयॉर्क, अमेरिका में रह रही हैं। हर भारतीय की तरह एक्ट्रेस का दिल भी जोहरान ममदानी की जीत पर गदगद हुआ है। फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी न्ययॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और सबसे कम उम्र के मेयर चुने गए हैं। प्रियंका ने उनकी जीत का जश्न इंस्टाग्राम पर मनाया है।
जोहरान ममदानी ने जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इसी संबोधन का एक स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। अपनी जाहिर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'जोहरान ममदानी को बधाई। न्यूयॉर्क शहर के 111वें मेयर! आपने इतिहास रच दिया। बधाई हो, मीरा नायर।'
कौन हैं जोहरान ममदानी, क्यों ऐतिहासिक है उनकी जीत
जानकारी के लिए बता दें कि 'फायर', 'मॉनसून वेडिंग' और 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्मों की डायरेक्टर मीरा नायर ने दो शादियां की हैं। मीरा की दूसरी शादी महमूद ममदानी से हुई है। जोहरान ममदानी इन दोनों की ही संतान हैं। युगांडा के कंपाला में जन्मे जोहरान ममदानी का परिवार न्यूयॉर्क में बसने से पहले केप टाउन में रहा था। वह सिर्फ 34 साल के हैं। उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और बॉडॉइन कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने अफ्रीकन स्टडीज में डिग्री हासिल की है। वह मेयर का चुनाव जीतने से पहले न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के मेंबर भी रह चुके हैं।
शादी के बाद न्यूयॉर्क चली गई थीं प्रियांका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। हॉलीवुड की दुनिया में गोते लगाते हुए उनकी मुलाकात निक जोनस से 'मेट गाला' में हुई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद जुलाई 2018 में निक जोनस ने ग्रीस के क्रेते में प्रियंका चोपड़ा को टिफनी की एक खूबसूरत अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। फिर उसी साल दिसंबर 2018 में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। यह शादी ईसाई और हिंदू परंपराओं के मेल के साथ हुई।
न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला था इंडियन रेस्टोरेंट
प्रियंका, निक और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस, न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 2021 में अपना एक रेस्टोरेंट 'सोना' भी शुरू किया था। यहां भारतीय पकवान परोसे जाते थे। हालांकि, 2024 में बढ़ते घाटे के कारण उनहोंने यह रेस्टोरेंट बंद कर दिया।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…