प्रियंका जग्गा ने 'बिग बॉस 19' को कहा हां, सलमान खान की फोटो के साथ लिखा- सचमुच बहुत खुश हूं, दिल से शुक्रिया
Updated on
13-08-2025 02:48 PM
साल 2016 में 'बिग बॉस सीजन 10' ऑन-एयर हुआ था और इस शो की टीआरपी ने आसमान छुए थे। सीजन के विनर मनवीर गुर्जर बने थे लेकिन स्वामी ओम से लेकर मनु पंजाबी, बानी जे, लोपा मुद्रा राउत, रोहन मेहता जैसे कंटेस्टेंट्स भी कम नहीं थे। सबने भर-भरकर मसाला दिया था। सीजन के कुल 52 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे और सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका जग्गा ने खींचा था। जिनको सलमान खान ने पलभर में शो से बेइज्जत करके निकाल दिया था। अब खबर है कि वह वापस आ रही हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।प्रियंका जग्गा ने 5 अगस्त की सुबह 8:21 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उसमें सलमान खान की फोटो के साथ लिखा, 'मैं नहीं जानती कि सबसे पहले किसे शुक्रिया कहूं। मैं सचमुच बहुत खुश हूं। मेरे मन में हमेशा उन लोगों के लिए ढेर सारी इज्जत रही है, जो माफ कर देते हैं और भूल जाते हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। टीम को पर्दे के पीछे के लोगों को और उन सभी को जिन्होंने माना कि मैं फिर से इस शो का हिस्सा बन सकती हूं- तहे दिल से शुक्रिया। नया सीजन बस 2-3 हफ्तों में शुरू हो रहा है... और इस बार, 'राजनीति' एक अलग ही एनर्जी के साथ आ रही है। देखते हैं यह सफर हमें कहां ले जाता है।'