विभागीय कार्यक्रम में सामने आई समस्या:मप्र की 23 हजार पंचायतों के 70 हजार विकास कार्य नियमों में उलझे

Updated on 04-12-2025 12:11 PM

मप्र की 23 हजार से अधिक पंचायतों में करीब 70 हजार विकास कार्य नियमों में उलझकर रह गए हैं। करीब दस दिन पहले भोपाल में आयोजित एक विभागीय कार्यक्रम के बाद यह जानकारी सामने आई। इसमें सरपंचों ने बताया कि सरकार की तरफ से 5वें और 15वें वित्त आयोग के तहत जो रा​शि दी जाती है, उसे कहां खर्च करना है, यह​ फिक्स करके रखा है।

ऐसे में जो काम पहले जरूरी हैं, उन्हें करना मुश्किल हो गया है। ऐसे पूरे प्रदेश में करीब 70 हजार विकास कार्य शामिल हैं। इनमें छोटी पुलिया, गांव में सीसी रोड, तालाब और स्टॉप डेम शामिल हैं। पंचायतों में अभी तीन तरह की रोक लगी है।

पहली यह कि निर्माण के दौरान पंचायत में किसी भी तरह की मिट्‌टी, मुरम या रेत उठाने की अनुमति नहीं है। सरपंचों ने इसकी अनुमति मांगी है। वहीं 15वें वित्त आयोग में प्राप्त राशि में जो टायट यानी किसी काम विशेष के लिए राशि फिक्स कर दी है, उससे दूसरे काम कराने की अनुमति भी मांगी है।

इसका मुख्य कारण है ज्यादातर पंचायतों में जल जीवन मिशन का काम चल रहा है और आयोग से मिली राशि में भी नल-जल के लिए राशि दी जा रही है। इसकी वजह से यह या तो लैप्स होती है या फिर इसे नल-जल में जबरिया काम करना दिखाकर खर्च कर दिया जाता है।

जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष भी खफा

मप्र के सभी 55 जिला पंचायत और 313 जनपद पंचायत अध्यक्ष भी बदलावों से खफा है। इनका कहना है कि बेहतर होगा कि मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था खत्म करके सिर्फ सरपंच के चुनाव कराएं जाएं। यह बात हाल ही में तब निकलकर आई, जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तीन दिवसीय "आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्य प्रदेश' कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम के बाद सभी जिला पंचायत अध्यक्षों और जनपद पंचायत अध्यक्षों की ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें यह लोग लंबा विरोध अभियान चलाने का मन बना चुके हैं। जिला पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ से बात की तो उन्होंने बताया कि बेहतर हाेगा कि सरकार त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था को खत्म करके अब सिर्फ पंचायत चुनाव कराएं।

उन्होंने बताया कि पहले हमसे जिला पंचायत सीईओ, जनपद में जनपद पंचायत सीईओ की सीआर लिखने का अधिकार छीना। अब बजट भी सीधे पंचायत में देना शुरू कर दिया। हमारे पास तो अपने क्षेत्र में काम कराने के लिए नाम मात्र का भी फंड नहीं है।

सीएम हेल्पलाइन की बाहरी शिकायतों पर रोक की मांग

सरपंचों ने विभाग से मांग की है कि उनकी पंचायतों में बाहरी लोगों द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से की जाने वाली शिकायतों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने लिखा है कि ग्राम पंचायत का कोई व्यक्ति यदि शिकायत करता है तो कोई परेशानी नहीं, लेकिन बाहरी व्यक्ति की शिकायत बंद होनी चाहिए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी करीब 50 हजार से अधिक शिकायत हैं, जो पंचायत से बाहर के व्यक्ति ने की है। जानकारी मिली है कि तीनों मांगों पर विभाग में जल्दी निर्णय लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.