बच्चों का प्रॉपर केयर अत्यंत आवश्यक

Updated on 20-06-2024 12:42 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जो बच्चे बाल गृहों में रहते हैं, उनका ऑफ्टर केयर और प्रोपर केयर पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। साथ ही ऐसे बच्चों की पूरी देखभाल तब तक होनी चाहिए, जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिल जाता। सुश्री भूरिया ने बुधवार को खजूरीकला स्थित एसओएस बालग्राम और सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बच्चों को परिवार से जोड़ने का कार्य हमेशा प्राथमिकता पर रहे। एसओएस बालग्राम के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया शिशु गृह का भी निरीक्षण किया। सुश्री भूरिया ने मातृछाया की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मातृछाया में शिशुओं की देखभाल परिवार की तरह की जा रही है। बच्चों के लिये झूला-घर, खेल परिसर आदि की व्यवस्था भी उनके सीखने और समझने के अनुरूप तैयार किया गया है।

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने एसओएस बालग्राम और मातृछाया परिसर में पौधरोपण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.