2600000 करोड़ रुपये की संपत्ति...यह है दुनिया का सबसे अमीर परिवार, 8 प्राइवेट प्लेन, अंबानी-अडानी भी पीछे

Updated on 08-09-2024 03:42 PM
नई दिल्ली: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर आ रहे हैं। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनका पहला भारत दौरा होगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। क्राउन प्रिंस जिस परिवार से आते हैं, वह दुनिया का सबसे अमीर परिवार है। इनके परिवार के पास 8 प्राइवेट जेट हैं। अंबानी-अडानी के परिवार की कुल संपत्ति भी इसके परिवार के मुकाबले काफी कम है।

शेख खालिद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बड़े बेटे हैं। साथ ही यह अबू धाबी की रूलिंग एआई नाहयान परिवार के सदस्य हैं। फरवरी 2016 को इन्हें नेशनल सिक्योरिटी का हेड नियुक्त किया गया था। मार्च 2023 में इन्हें अबू धाबी का क्राउन प्रिंस और अबू धाबी एग्जिक्यूटिव काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

दुनिया का सबसे अमीर परिवार


अल नाहयान (Al Nahyan) परिवार को दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है। इसमें 50 से ज्यादा लोग हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में इस परिवार की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर (करीब 26 लाख करोड़ रुपये) थी। यह संपत्ति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी के पास 111 अरब डॉलर और गौतम अडानी के पास 99.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। यही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स की भी संपत्ति भी अल नाहयान परिवार के बराबर नहीं है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। इनके पास 237 अरब डॉलर की संपत्ति है।

इतना फैला है परिवार का बिजनेस

  • एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में यह परिवार दुनिया के तेल भंडार का लगभग छह फीसदी रखता है।
  • दुनिया की कई कंपनियों में इन्होंने निवेश किया हुआ है। इसमें रिहाना की सैवेज एक्स फेंटी से लेकर एलन मस्क की स्पेसएक्स तक शामिल है।
  • इनके पास मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का मालिकाना हक भी है और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में हिस्सेदारी है।

4 हजार करोड़ के महल में रहता है परिवार


अल नाहयान की संपत्तियों में राष्ट्रपति महल भी शामिल है। अबू धाबी में 3.80 लाख वर्ग मीटर में फैले इस महल की कीमत 475 मिलियन डॉलर (करीब 4 हजार करोड़ रुपये) है। इसके अलावा भी अल नाहयान परिवार के पास दुनियाभर में कई महल हैं। इनमें पेरिस में शैटॉ डे बैलन (Chateau de Baillon) भी शामिल है। इसके अलावा इनकी यूके में भी काफी संपत्तियां हैं। इस कारण शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को 'लंदन का जमींदार' भी कहा जाता है।

5 हजार करोड़ रुपये के यॉट


इस परिवार के पास अज्जम और ब्लू सुपरयॉट जैसे बड़े यॉट भी हैं। इनकी कीमत 600 मिलियन डॉलर (करीब 5 हजार करोड़ रुपये) है। अज्जम की लंबाई 591 फुट है। इसे दुनिया का सबसे लंबा यॉट माना जाता है। यह जेफ बेजोस के सुपरयॉट 'कोरू' से भी बड़ा है।

विमानों का बड़ा बेड़ा


क्राउन प्रिंस के अल नाहयान परिवार के पास विमानों का एक बड़ा बेड़ा भी है। इसमें 8 निजी जेट विमान, एयरबस A320-200 और तीन बोइंग 787-9 शामिल हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के पास 478 मिलियन डॉलर (करीब 4 हजार करोड़ रुपये) का बोइंग 747 और 176 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) का बोइंग 787 विमान है।

700 से ज्यादा कारें


इस परिवार के पास 700 से ज्यादा कारें हैं। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी और जीप शामिल हैं। राष्ट्रपति के भाई शेख मंसूर बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के पास पांच बुगाटी वेरॉन, एक फेरारी 599XX, एक मैकलारेन MC12, एक मर्सिडीज-बेंज CLK GTR और एक लेम्बोर्गिनी रेवेन्टन जैसी लग्जरी कार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.