भिलाई में शराब दुकान के खिलाफ विरोध तेज, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
Updated on
22-04-2026 02:07 PM
भिलाई। सेक्टर 6ए मार्केट में शासकीय प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि यह क्षेत्र रिहायशी है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक आते-जाते हैं। पास में बुक डिपो और मंदिर होने के कारण यहां शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा और व्यापार प्रभावित होगा।प्रदर्शनकारियों ने सुझाव दिया कि यदि शराब दुकान खोलना ही है, तो इसे सिविक सेंटर क्षेत्र में स्थापित किया जाए, जहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के बीच इस तरह के निर्णय उचित नहीं हैं।व्यापारी संघ के नेता ज्ञान चंद जैन ने भी रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने को प्रशासन की लापरवाही बताते हुए इसका विरोध किया।वहीं आबकारी अधिकारी कीर्ति ठाकुर ने स्पष्ट किया कि दुकान शासन के निर्देशानुसार खोली गई है और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। विरोध करने वालों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…