मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 28-08-2024 06:20 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रभार ज़िले शहडोल में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ज़िला कार्य समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि उमरिया से शहडोल मार्ग और रीवा से शहडोल मार्ग के निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं उन्होंने कार्य में विलंब पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अक्टूबर माह तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि निर्माण कार्य की वजह से गतिरोध न हो साथ ही सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान किए जायें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों की आवश्यकतानुसार 500 बेड की सुविधा के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कालेज शहडोल में प्रदाय की जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।

अतिवर्षा से हुए नुकसान का सर्वें कराएं

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्कूलों तक पहुँच मार्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं। अतिवर्षा के कारण हुए नुकसान का सर्वें कराएं तथा मुआवजे की राशि समय में लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें। शहडोल नगर में सीवरेज कार्य अधूरा होने के कारण लोगों की काफी समस्याएं संज्ञान में आयी हैं। सीवरेज के कार्य को गुणवत्ता से पूर्ण कराएं, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीएम राइज स्कूल का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जैतपुर एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री श्रीमन शुक्ल, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम जन-मन आई. ई.सी. कैंपन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में पीएम जन-मन कार्ड का विमोचन किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय शहडोल के परिसर से पीएम जनमन आई ई सी कैंपन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम जन-मन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) के तहत विशेष पिछड़ी हुई जनजातियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से प्रदाय की जा रही सुविधाओं में सबको पक्का घर, हर-घर नल से जल, गाँव-गाँव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका जैसी अन्य योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.