खैबर पख्तूनख्वा में PTI ने तीसरी बार बनाई सरकार, अली अमीन गंडापुर चुने गए नए मुख्यमंत्री

Updated on 29-09-2024 03:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बाद एक और राज्य में बगावत की चिंगारी भड़क उठी है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता और खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने खुलेआम देश के खिलाफ विद्रोह का ऐलान कर दिया है। गंडापुर ने कहा कि अब इंकलाब के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रावलपिंडी में पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर उन्होंने कहा कि अब गोली का जवाब गोली, गोले का जवाब गोले और लाठी का जवाब लाठी से दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी का आरोप


गंडापुर ने कहा कि 'अब अगर कोई चलाएगा तो उसके ऊपर गोली चलाई जाएगी। अगर तुम एक गोली मारोगे तो हम तो हम 10 गोली चलाएंगे।' उन्होंने कहा कि 'ये आखिरी वार्निंग है।' रविवार को एक बयान में पीटीआई नेता गंडापुर ने दावा किया कि उनके तीन कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई गईं। एक कार्यकर्ता का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा, हर तीन किलोमीटर पर हम पर गोले और गोलियां चलाई गईं, जिसके 50 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ता घायल हो गए।

गंडापुर रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोके जाने के एक दिन बाद पेशावर से एक वीडियो संदेश के जरिए ये बातें कहीं। रैली में शामिल होने जा रहे गंडापुर रास्ते में फंस गए थे, क्योंकि पुलिस ने बुरहान इंटरचेंज पर कंटेनर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया था।

पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प


इमरान खान के आह्वान पर पीटीआई के प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को रावलपिंडी में बड़ा प्रदर्शन किया, जहां पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुईं और शहर युद्ध के मैदान में बदल गया। गंडापुर ने बाद में प्रदर्शन को खत्म करने और वापस पेशावर चलने को कहा, जिसे प्रदर्शनकारियों ने मानने से इनकार दिया।

रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम गंडापुर ने देर रात एक वीडिया संदेश जारी किया और कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उनकी निजता का हनन किया गया। उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं और गोले दागे गए। उन्होंने कहा कि हर तीन किलोमीटर पर पंजाब पुलिस ने गोले और गोलियां दागना जारी रखा। तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगीं और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.