नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू, कलेक्टर ने किया अवलोकन

Updated on 29-07-2024 05:05 PM

कोंडागांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को कोंडागांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का अवलोकन किया और यहां आवेदन देने पहुंचे नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने आवेदनों के त्वरित निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

शनिवार को कोंडागांव नगर पालिका के महात्मा गांधी वार्ड, सुभाषचंद्र बोस वार्ड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के नागरिकों के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के समक्ष दुर्गाबाड़ी में, फरसगांव नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक के लिए अस्पताल मंच और केशकाल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 15 के लिए मंगल भवन हर्रापड़ाव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कोंडागांव नगर पालिका में कुल 36 आवेदन, फरसगांव नगर पंचायत में 4 और केशकाल नगर पंचायत में 11 आवेदन प्राप्त हुए।



जनसमस्या निवारण पखवाडा के अंतर्गत स्थानीय नागरिक नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार से संबंधित समस्याओं के प्रकरण का निराकरण करा सकते है, साथ ही नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की साफ सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी फुटी नालियों का मरम्मत, सडको के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी बल्ब ट्यूब का बंद रहना आदि सारी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से हो सकेगा। शिविर में कर दाताओं को करों का भुगतान वार्ड में करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं।


जनसमस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत कोंडागांव नगर पालिका में डोंगरीपारा वार्ड एवं जामकोटपारा वार्ड हेतु जामकोटपारा सामुदायिक मंच में 30 जुलाई को, शीतलापारा  वार्ड, विकासनगर वार्ड एवं बाजार पारा वार्ड के लिए सामुदायिक भवन विकास नगर में 31 जुलाई को, तहसीलपारा वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड और डीएनके वार्ड के लिए कालीबाड़ी मंदिर परिसर में 01 अगस्त को, भेलवांपदर वार्ड, बंधापारा वार्ड के लिए शहीद गुंडाधूर महाविद्यालय में 02 अगस्त को, फारेस्ट कालोनी वार्ड हेतु आलबेड़ा पारा आंगनबाड़ी भवन में 5 अगस्त को, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड हेतु स्कूल के पास सांस्कृतिक मंच में 06 अगस्त को, सरगीपाल वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड और अंबेडकर वार्ड हेतु नहरपारा सांस्कृतिक मंच में 07 अगस्त को, अस्पताल वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड हेतु 08 अगस्त को दुर्गा मंच में और मरारपारा व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड हेतु 09 अगस्त को पुराना बड़ झाड़ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।


इसी तरह फरसगांव नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 06 से 08 के लिए 02 अगस्त को गांधी चौक में, वार्ड क्रमांक 09 से लेकर 12 के लिए 03 अगस्त को रावणभाटा में और वार्ड क्रमांक 13 से 15 के लिए 06 अगस्त को कलार सामुदायिक भवन पासंगी में, केशकाल नगर पंचायत के 03 से 05 के लिए 30 जुलाई को सुरडोंगर बाजार पारा स्थल के पास, वार्ड क्रमांक 06 व 12 के लिए 31 जुलाई को कार्यालय भवन में, वार्ड क्रमांक 07 व 10 के लिए बोरगांव रामायण मंडली के पास 02 अगस्त को, वार्ड क्रमांक 08 व 09 के लिए सामुदायिक भवन शीतला मंदिर के पास 03 अगस्त को और वार्ड क्रमांक 11,13,14 व 15 के लिए बड़पारा शीतला मंदिर के पास 05 अगस्त को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.