पंजाब CM बोले- पहलगाम आतंकी हमला कायराना हरकत:देश एकजुट

Updated on 23-04-2025 12:00 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत सभी दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है।

उनका कहना है कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है। हम इस हमले की निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम आतंकवाद के हर रूप की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

जिम्मेदार लोगों पर एक्शन हो कांग्रेस नेता व सीएलपी प्रताप सिंह बाजवा ने आतंकी हमले को लेकर पोस्ट डालकर लिखा है - पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ भयानक आतंकी हमला पूरी तरह से निंदनीय है। शांतिपूर्ण छुट्टी मना रहे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाना सरासर कायरता और अमानवीयता का काम है। इस क्रूर कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

हमला कायरतापूर्ण किया गया भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का कहना है कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। मोदी सरकार स्थिति के प्रति पूरी तरह सतर्क है और गृह मंत्री अमित शाह जमीनी हालात की समीक्षा करने के लिए पहले से ही जम्मू में हैं। इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें कटघरे में लाया जाएगा।

दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई हो शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए जघन्य और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

हिंसा का यह बर्बर कृत्य मानवता और शांति पर हमला है। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है - ऐसे अत्याचारों को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हम आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं और अपराधियों के खिलाफ त्वरित, निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.