अंपायर की गलती की वजह से पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान, डीआरएस का नियम बदलने की मांग उठी

Updated on 15-05-2026 01:20 PM
धर्मशाला: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स ने 200 रन बनाए। टीम का स्कोर 201 या 202 भी हो सकता था। लेकिन अंपायर के गलत फैसले का नुकसान पंजाब किंग्स को उठाना पड़ा। इसकी वजह से टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले खेलते हुए 200 रन ही बना पाई।

आखिरी गेंद पर अंपायर का गलत फैसला

पंजाब किंग्स की पारी की अंतिम गेंद पर विष्णु विनोद ने स्कूप शॉर्ट खेलने की कोशिश की। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वह चूक गए और एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। गेंद लेग साइड में गई और तब तक बल्लेबाज ने लगभग एक रन पूरा कर लिया था लेकिन अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। पंजाब ने डीआरएस लिया। इम्पैक्ट बाहर होने की वजह से अंपायर को अपना फैसला बदलकर विष्णु विनोद को नॉट आउट देना पड़ा।

पंजाब किंग्स को नहीं मिला रन

क्रिकेट के नियम के मुताबिक जब अंपायर किसी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू देता है तो बॉल उसी समय डेड मान ली जाती है। अगर डीआरएस में बल्लेबाज को नॉन आउट करार दिया जाता है तो भी उसे रन नहीं मिलता। भले ही गेंद बल्ले में ही क्यों नहीं लगी हो, वह गेंद डॉट ही रहती है। इससे बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान होता है। क्लोज मैच में ऐसे फैसलों का नतीजे पर असर पड़ सकता है।

आर अश्विन ने नियम बदलने की मांग की

डीआरएस के इस नियम को बदलने की मांग काफी समय से हो रही है। पंजाब किंग्स को हुए नुकसान के बाद आर अश्विन ने एक्स पर पोस्ट डालकर इसे बदलने की मांग की है। उन्होंने लिखा- एक गलत फैसले की वजह से पंजाब को एक रन का नुकसान हुआ है। इस नियम में जल्द-से-जल्द बदलाव होना चाहिए! ठीक वैसे ही जैसे 'इम्पैक्ट सब' आईपीएल का एक नियम है, उसी तरह डीआरएस के फैसले को पलटने का नियम भी आईपीएल में लागू किया जाना चाहिए, भले ही आईपीएल किसी भी वजह से इसे लागू करने में देरी क्यों न करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.