
मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की नाकामियां गिनाईं। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उपलब्धियां गिना रहे हैं, जबकि प्रदेश 4 लाख 75 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, बच्चे चार-चार दिन लाइन में खड़े हैं।
उन्होंने बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोज 22 बेटियों के साथ अपराध हो रहे हैं, पर सरकार जश्न मना रही है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- सीएम ने सौरभ शर्मा के घर मिली ईंटों की अपनी उपलिब्ध नहीं बताई। उसका क्या हुआ, जानकारी नहीं दी गई। इंदौर-भोपाल का मास्टर प्लान नहीं आने, बिजली दरों और ओबीसी आरक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कागजों में 27% ओबीसी आरक्षण है, लेकिन जमीन पर शून्य है।
सरकार से बड़े सवाल - ...क्या प्रतिमा बागरी से इस्तीफा मांग पाए सीएम