भोपाल रेलवे स्टेशन में लगेगा क्विक वाटरिंग सिस्टम, ट्रेनों में यात्रियों को नहीं होगी पानी की किल्लत

Updated on 24-08-2024 01:17 PM
 भोपाल। भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में यात्रियों को पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, भोपाल स्टेशन पर नया हाइड्रेंट बनाया जा रहा है। 2.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस नए हाइड्रेंट को क्विक वॉटरिंग सिस्टम नाम दिया गया है। इसके जरिए 24 कोच वाली ट्रेन में महज 8 मिनट में पानी भर जाएगा। अभी इस काम में 10 से 12 मिनट लगते हैं।इसके अलावा यात्रियों को अब गंदे चादर, तकिया, कंबल आदि मिलने की शिकायत भी नहीं रहेगी। भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छ चादर-कंबल लिनेन सेट दिए जाएं, इसकी निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए होगी।

खराब लिनेन की शिकायतें होंगी दूर

गौरतलब है कि रेल मंडल से गुजरने वाली करीब 60 से ज्यादा ट्रेनों में गंदे और खराब के साथ ही कटे-फटे लिनेन सेट की हर साल औसतन 250 शिकायतें पहुंचती हैं। इस समस्या को दूर करने अब भोपाल स्टेशन की लॉन्ड्री की निगरानी एआई से कराई जाएगी। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया का कहना है कि ये दोनों सुविधाएं इसी साल अक्टूबर से शुरू होंगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।

यहां लगेगा सिस्टम

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3, 4 व 5 पर क्विक वॉटरिंग सिस्टम शुरू किया जा रहा है। अभी प्लेटफॉर्म नंबर-1 व 2 पर यह सुविधा है। इससे दो दर्जन बोगियों वाली ट्रेन में भी महज 8 मिनट में पानी भर जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक इस सिस्टम को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लिंक कर दिया जाएगा। नए क्विक वॉटरिंग सिस्टम का फायदा दिल्ली व रतलाम तरफ जाने वाली ट्रेनों को खास तौर पर मिलेगा। अभी इन ट्रेनों को शंटिंग कर प्लेटफॉर्म नंबर-1 व 2 पर पानी भरने ले जाना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.