प्रसाद खाने के बाद रैबीज का इंजेक्शन:छत्तीसगढ़ में पागल कुत्ते के काटने से मरी गायें

Updated on 03-08-2024 12:32 PM

छत्तीसगढ़ के कांकेर में कथा का प्रसाद खाने के बाद ग्रामीण रैबीज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक लोगों में लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

दरअसल, पंखाजूर के विवेकानंद नगर पंचायत के पीवी-4 गांव के तीन घरों में 1 जून को सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। कथा में प्रसाद के रूप में दूध की मिठाई बनाई गई और उसे लोगों में बांटा गया। प्रसाद बनाने के लिए जिन 2 गाय के दूध का इस्तेमाल हुआ, उनकी 20 दिन बाद मौत हो गई।

गायों की मौत का पता चला तो ग्रामीण पहुंचे इंजेक्शन लगवाने

दोनों गाय की मौत के बाद ग्रामीणों को पता चला कि कथा से करीब एक माह पहले उनको पागल कुत्तों ने काटा था। इसके बाद एक-एक कर ग्रामीण रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचने लगे। स्वास्थ्य विभाग को इसका पता चला तो गांव में ही गुरुवार को कैंप लगाया गया।

दो माह तक होती रही दूध की सप्लाई

गाय के मालिकों ने पागल कुत्ते के काटने की बात ग्रामीणों से छिपाई और दूध लोगों को बेचते रहे। खास बात यह है कि, पशुपालकों ने इन्हीं गायों के दूध को दो माह तक सोसाइटी को भी सप्लाई किया। जिसके जरिए यह पूरे राज्य में बिकता रहा। हालांकि, अब तक पशुपालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

150 से ज्यादा ग्रामीणों को लगाई वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी भी यह पता लगाया जा रहा है की पूजा में और कौन-कौन शामिल हुआ था। अब तक लगभग 150 से ज्यादा ग्रामीणों को रैबीज की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ग्रामीणों में किसी तरह का इन्फेक्शन देखने को नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर इंजेक्शन लगाया गया है।

आरएमए बोलीं- कच्चे दूध का बनाया गया था प्रसाद

क्षेत्रीय मेडिकल अफसर प्रीति लता दास ने बताया कि, गांव से मितानिन ने कॉल किया कि पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत हो गई है। इसके चलते गांव में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि कच्चे दूध का प्रसाद बनाया गया था। ऐसे में जिन ग्रामीणों ने प्रसाद खाया, वो अपने परिचितों और रिश्तेदारों को बता रहे हैं। उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.